Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी पर ध्यान रखें ये 7 बातें, मिलेंगे शुभ फल और परिवार रहेगा खुशहाल

Published : Jul 24, 2022, 06:00 AM IST
Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी पर ध्यान रखें ये 7 बातें, मिलेंगे शुभ फल और परिवार रहेगा खुशहाल

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास की एकादशी को कामिका एकादशी  (Kamika Ekadashi 2022) कहते हैं। इस बार ये एकादशी 24 जुलाई, रविवार को है। धर्म ग्रंथों में इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं। इस बार ये एकादशी 24 जुलाई, रविवार को है। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, धाता और सौम्य नाम के शुभ योग बन रहे हैं। 24 जुलाई की रात लगभग 10 बजे से अगली सुबह तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इस शुभ योग में पारणा करने से कामिक एकादशी व्रत का दोगुना फल मिलेगा। ऐसा भी कहा जाता है कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से स्वर्ग में देवताओं की आत्मा भी तृप्त होती है। आगे जानिए कामिका एकादशी व्रत करते समय किन बातों का ध्यान रखें… 

कामिका एकादशी पर ध्यान रखें ये बातें… (Do's and don'ts on Kamika Ekadashi)
1.
एकादशी व्रत करने वालों को इस दिन भूलकर भी अन्न नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना महापाप माना गया है। वृद्ध, रोगी, गर्भवती महिलाएं अगर ये व्रत करती हैं तो वे फलाहार या गाय का दूध ले सकती हैं।
2. कामिका एकादशी की रात को सोना नहीं चाहिए। रात भर जागकर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए और अगली सुबह ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद ही भोजन व आराम करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
3. जो लोग एकादशी व्रत नहीं करते, उन्हें भी चावल या इससे बनी अन्य चीजें खाने से बचना चाहिए। एकादशी तिथि पर चावल खाने से कई तरह की परेशानियां जीवन में बनी रहती है और शरीर में रोग भी उत्पन्न होते हैं।
4. कामिका एकादशी श्रावण मास में आती है जो कि भगवान शिव का महीना है। इसलिए इस एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ शिवजी की भी पूजा करें। इससे इन दोनों देवताओं की कृपा हम पर बनी रहती है। 
5. कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद जो भी भोग लगाएं, उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें। बिना तुलसी के पत्तों के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। 
6. कामिका एकादशी पर पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें। सिर्फ शरीर से नहीं बल्कि मन और वचन से भी। इस दिन किसी तरह के बुरे विचार अपने मन में न लाएं। किसी को अपशब्द न कहें, किसी का दिल न दुखाएं।
7. कामिका एकादशी पर तामसिक चीजें जैसे- लहसुन, प्याज, मांसाहार, शराब आदि का सेवन न करें। ऐसा करने से भविष्य में इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Palmistry: ये हैं हथेली की 3 सबसे खास रेखाएं, ये दो हिस्सों में बटी हो तो क्या होता है जानिए?


Sawan 2022: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 3 बातें, मिलने लगेंगे शुभ फल

Sawan 2022: सावन में करें शिवजी के ये आसान उपाय, बचें रहेंगे ग्रहों के अशुभ फल से
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम