भविष्य जानने की प्रचलित विधाओं में हस्तरेखा (Palmistry) भी एक है। कहते हैं भविष्य में हमारे साथ क्या होने वाला है इसकी जानकारी हथेली की रेखाओं में छिपी होती है। लेकिन इसे जानने के लिए किसी योग्य हस्तरेखा विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ती है।

उज्जैन. हथेली की छोटी-छोटी रेखाएं और चिह्न भी हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी कुछ बताते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख रेखाएं ऐसी भी होती हैं जो दो मुंही होती हैं। अगर हृदय रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा दो मुंही हों तो इसका हमारी लाइफ पर पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह का असर हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं 3 रेखाओं के दो मुंहे होने से मिलने वाले फलों के बारे में बता रहे हैं। सबसे पहले जानिए हृदय रेखा के बारे में…

हृदय रेखा दो मुंही हो तो… (heart line)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हृदय रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे से शुरू होती है और तर्जनी उंगली के नीचे तक जाती है। ये रेखा अगर दो भागों में बंट जाए और इसका एक सिरा शनि पर्वत पर जाए तो धनवान होने का संकेत होता है। ऐसा व्यक्ति अपने काम के प्रति ईमानदार होता है। यदि हृदय रेखा से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत पर जाती है तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक होता है। दो भागों में बंटी हृदय रेखा शुभ मानी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मस्तिष्क रेखा दो मुंही हो तो…( head line)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मस्तिष्क रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीचे से निकलते हुई आड़ी अवस्था में हथेली के दूसरी ओर जाती है। ये रेखा दो मुंही होकर इसका एक सिरा नीचे की ओर जाए तो ऐसा व्यक्ति कल्पनाशील होता है। अगर ये रेखा मंगल क्षेत्र की ओर चली जाए तो व्यक्ति साहसी होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति क्रिएटिव होने के साथ-साथ बहुत हिम्मत वाला होता है। ऐसे लोग अपनी लाइफ में कई सफलताएं प्राप्त करते हैं।

जीवन रेखा दो मुंही हो तो…( life line)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मस्तिष्क रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीचे से निकलते हुई नीचे मणिबंध यानी कलाई तक आती है। ये रेखा अगर दो हिस्सों में विभाजित हो तो ऐसे लोग वाद-विवाद से नहीं घबराते और मुश्किल स्थितियों का सामना भी करने को तैयार रहते हैं। यदि इस रेखा का एक भाग शुक्र पर्वत की ओर जाए तो ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से बहुत लाभ मिलता है। इनके पास धन-दौलत की कमी नहीं होती।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 3 बातें, मिलने लगेंगे शुभ फल


Sawan 2022: सावन में करें शिवजी के ये आसान उपाय, बचें रहेंगे ग्रहों के अशुभ फल से

Hariyali Amavasya 2022 Date: कब मनाया जाएगा हरियाली अमावस्या पर्व, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?