शास्त्रों से जानिए मृत्यु से पहले के 8 लक्षण, क्या होता है मौत से पहले?

Published : Dec 31, 2020, 12:57 PM IST
शास्त्रों से जानिए मृत्यु से पहले के 8 लक्षण, क्या होता है मौत से पहले?

सार

मृत्यु एक अटल सत्य है। हमारे धर्म ग्रंथों में मृत्यु से जुड़े अनेक रहस्यों के बारे में बताया गया है। पौराणिक व धार्मिक ग्रंथों का मानना है कि मृत्यु सिर्फ शरीर की होती है। आत्मा तो हमेशा के लिए अमर है। हमारे कई शास्त्रों में मृत्यु से पूर्व दिखाई देने वाले लक्षणों का भी उल्लेख किया गया है।

उज्जैन. मृत्यु एक अटल सत्य है। हमारे धर्म ग्रंथों में मृत्यु से जुड़े अनेक रहस्यों के बारे में बताया गया है। पौराणिक व धार्मिक ग्रंथों का मानना है कि मृत्यु सिर्फ शरीर की होती है। आत्मा तो हमेशा के लिए अमर है। हमारे कई शास्त्रों में मृत्यु से पूर्व दिखाई देने वाले लक्षणों का भी उल्लेख किया गया है। आइए जानते है 8 ऐसे ही लक्षणों के बारे में…

1. मृत्यु का समय नजदीक आने पर इंसान की आंखों की रोशनी एकदम खत्म हो जाती है। उसे नजदीक रखी वस्तुएं और पास बैठे लोग दिखाई नहीं देते।

2. शास्त्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति की शीघ्र मृत्यु होनी है उसे जल, तेल आदि पदार्थों में (दृष्टि के बावजूद) अपना चेहरा नहीं दिखाई देता। अगर दिखता है तो मलिन और विकृत दिखता है।

3. जिन्होंने अपना पूरा जीवन शुभ व परोपकार के कार्यों में बिताया है उन्हें मृत्यु का भय नहीं होता। उन्हें जिंदगी के आखिरी समय में एक सुनहरा प्रकाश दिखाई देता है।

4. अंत समय में मनुष्य को उसके द्वारा किए गए अच्छे-बुरे कार्यों की झलक दिखाई देती है। उसके जीवन की कई घटनाएं उसे याद आती हैं।

5. गरुड़ पुराण के मुताबिक, मुत्यु से पूर्व यम के दूत उस प्राणी के पास आते हैं।

6. जिन्होंने पूरी जिंदगी खोटे कर्म किए हैं उन्हें यम के भयानक दूत दिखाई देते हैं।

7. आखिरी समय में इंसान कुछ बोल नहीं पाता। उसके बोलने की शक्ति खत्म हो जाती है।

8. इसके बाद यमदूत उस प्राणी की आत्मा को आकाश मार्ग से यमराज के पास ले जाते हैं। वहां उसके कर्मों के आधार पर न्याय होता है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

धर्म ही नहीं विज्ञान भी कहता है दिन में सोने से होते है कई नुकसान

परंपरा: भोजन बनाते और करते समय सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें

तीर्थ स्थल पर किया गया पाप कभी नष्ट नहीं होता, जानिए तीर्थ यात्रा से जुड़ी 5 बातें

जो व्यक्ति इन 5 में से कोई 1 भी काम करता है उसे अपमान का सामना करना पड़ता है

परंपरा: जब कोई व्यक्ति हमारे पैर छुए तब हमें क्या करना चाहिए?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम