छोड़ा हुआ भोजन दोबारा करने से कम होती है उम्र, जानें भोजन के नियम

Published : Sep 03, 2019, 08:27 PM IST
छोड़ा हुआ भोजन दोबारा करने से कम होती है उम्र, जानें भोजन के नियम

सार

भोजन हमारे दैनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि इससे हमारे शरीर को बल मिलता है। 

उज्जैन. हमारे धर्म ग्रंथों में दैनिक जीवन से जुड़े हर काम के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे ही कुछ नियम भविष्य पुराण में भी मिलते हैं, जो भोजन से संबंधित हैं। आज हम आपको भोजन से जुड़े उन्हीं नियमों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं

1. पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु व पश्चिमी की ओर मुख करके भोजन करने से धन लाभ होता है।
2. उत्तर की ओर मुख करके भोजन करने से सम्मान व दक्षिण की ओर मुख करके भोजन करने से प्रसिद्धि मिलती है।
3. एक बार बैठकर पेटभर भोजन करना चाहिए। भोजन के बीच-बीच में उठकर जाने से धन का नाश हो जाता है।
4. छोड़े हुए भोजन को दोबारा नहीं खाना चाहिए, इससे उम्र कम होती है। अधिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।
5. कभी किसी को झूठा भोजन खाने के लिए नहीं देना चाहिए और न ही किसी का झूठा भोजन खाना चाहिए।
6. झूठे मुंह कहीं जाना नहीं चाहिए। यानी जब भी कुछ खाएं तो उसके बाद थोड़ा पानी जरूर पीना चाहिए।
7. भोजन आनन्द पूर्वक करना चाहिए। भोजन में कुछ कमी रह गई हो तो भी उसकी बुराई नहीं करनी चाहिए।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है