सितंबर है व्रत और त्योहारों का महीना, जानिए किस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा

Published : Sep 02, 2019, 08:05 PM IST
सितंबर है व्रत और त्योहारों का महीना, जानिए किस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा

सार

2019 का नवां महीना सितंबर बहुत खास रहने वाला है। इस माह में कई उत्सव मनाए जाएंगे।

उज्जैन. सितंबर में गणेश उत्सव के बाद श्राद्ध पक्ष शुरू होगा और इसी महीने के अंतिम दिनों में नवरात्र की शुरूआत भी होगी। जानिए सितंबर 2019 की खास तिथियां और पर्व...

2 सितंबर: सोमवार को हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस तिथि पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इसी दिन से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू जाएगा और घर-घर में गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

3 सितंबर: मंगलवार को ऋषि पंचमी व्रत।

4 सितंबर: बुधवार को मोरयाई छठ व्रत।

5 सिंतबर: गुरुवार को संतान सांतें का व्रत।

9 सितंबर: सोमवार को डोल ग्यारस है। इसे जलझूलनी एकादशी भी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास किए जाते हैं।

12 सितंबर: गुरुवार को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

14 सितंबर: शनिवार को भाद्रपद माह का अंतिम दिन पूर्णिमा है। इस तिथि श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएंगे। श्राद्ध पक्ष में पितरों की विशेष पूजा की जाती है और श्राद्ध तर्पण आदि कर्म किए जाते हैं।

17 सितंबर: मंगलवार को अंगारक गणेश चतुर्थी है। इस तिथि पर गणेशजी के व्रत किया जाता है।

25 सितंबर: बुधवार को इंदिरा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास किए जाते हैं। एकादशी पर विष्णुजी के साथ ही महालक्ष्मी और तुलसी की विशेष पूजा करनी चाहिए।

28 सितंबर: शनिवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या है। इस तिथि पर सभी पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण आदि पुण्य कर्म करना चाहिए।

29 सितंबर: रविवार से देवी दुर्गा का महापर्व नवरात्र शुरू हो रहा है। इस दिन घट स्थापना की जाएगी।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज