Mohini Ekadashi 2024: इस बार मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई, रविवार को किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये व्रत और भी खास हो गया है। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करना शुभ रहता है। 

Mohini Ekadashi 2024 Daan: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 19 मई, रविवार को किया जाएगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने इसी दिन मोहिनी रूप में अवतार लिया था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो किस्मत का साथ मिल सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये चीजें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसमी फलों का दान करें
वैशाख मास में भीषण गर्मी होती है। इस मौसम में जरूरतमंदों को मौसमी और रसदार फल जैसे तरबूज, खरबूज, आम, गन्ना आदि का दान करना चाहिए। इन फलों के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और सेहत ठीक रहती है। इसलिए मोहिनी एकादशी पर इन फलों का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।

जूते-चप्पल का दान करें
जिन लोगों को पास जूते-चप्पल नहीं हो या ठीक अवस्था में न हो, उन्हें मोहिनी एकादशी पर इनका दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से वैशाख मास की चिलचिलाती धूप में चलने से उन्हें आराम मिलता है। जो व्यक्ति जूते-चप्पल का दान मोहिनी एकादशी पर करता है, उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

पानी का दान करें
वैशाख मास की भीषण गर्मी में यदि किसी प्यासे को पानी पिला दिया जाए तो इससे त्रिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। मोहिनी एकादशी पर किसी स्थान पर आप राहगिरों के लिए ठंडे पानी या शर्बत की व्यवस्था कर सकते हैं तो इसका भी पुण्य फल आपको मिलेगा। या आप किसी स्थान पर प्याऊ भी खुलवा सकते हैं।

छाते का दान करें
वैशाख मास में छाते का दान करना भी बहुत शुभ फल देने वाला माना गया है। जो व्यक्ति किसी कारणवश इस मास में धूप में काम करते हैं या घर से बाहर निकलते हैं। उन्हें छाते का दान करना चाहिए, जिससे कि ये धूप से बच सकें और इनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव न हो।


ये भी पढ़ें-

Hindu Beliefs: क्यों कभी किसी से नमक उधार नहीं लेना चाहिए?


Jyestha maas 2024: हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ 24 मई से, इस महीने में कौन-से 3 काम जरूर करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।