10 January 2026 Ka Panchang: 10 जनवरी, शनिवार को कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अष्टमी तिथि होने से महादेव की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल का समय।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 जनवरी 2026, शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 08 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। अष्टमी तिथि के देवता स्वयं भगवान रुद्र यानी शिव हैं। इसलिए इस दिन महादेव की पूजा विशेष रूप से करना चाहिए। इस दिन कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। शनिवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
10 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 January 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 54 मिनिट से 11 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
10 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Jan 11 12:42 AM
चन्द्रास्त - Jan 11 12:16 PM
10 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (10 January 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:34 से 09:54 तक
दोपहर 12:12 से 12:55 तक
दोपहर 12:34 से 01:54 तक
दोपहर 03:14 से शाम 04:34 तक
रात 09:14 से 10:54 तक
10 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:54 PM – 3:14 PM
कुलिक - 7:14 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:39 AM – 09:22 AM
वर्ज्यम् - 12:30 AM – 02:16 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
