- Home
- Religion
- Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन अगर सूर्यदेव के कुछ आसान मंत्रों का जाप किया जाए तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।

मकर संक्रांति पर करें ये अचूक उपाय
Suryadev Ke Mantra: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए ये पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन अगर सूर्यदेव के विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो बुरे दिन टल सकते हैं और किसी की भी किस्मत चमक सकती है। आगे जानें सूर्यदेव के 5 प्रमुख मंत्र और इनके जाप की विधि…
ये भी पढ़ें-
Pongal 2026: क्या है ‘पोंगल’ शब्द का अर्थ, कितने दिनों तक मनाते हैं ये पर्व? जानें रोचक कथा
ये हैं सूर्यदेव के 5 मंत्र
1- ऊं ह्रीं सूर्याय नमः
2- सूर्य शक्ति मंत्र: ऊं सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नमः
3- आदित्यतेजसोत्पन्नं राजतं विधिनिर्मितम्। श्रेयसे मम विप्र त्वं प्रतिगृहेणदमुत्तमम्।।
4- इन्द्रं विष्णुं हरिं हंसमर्क लोकगुरुं विभुम्। त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्ति त्रिगतिं शुभम्।।
5- ऊं ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्त्पते। अनुकंपय मां भक्त्या, गृहाणार्घ्य नमोस्तुते।।
ये भी पढ़ें-
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
मंत्र जाप से पहले करें सूर्यदेव की पूजा
मकर संक्रांति की सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान आदि करें और मंत्र जाप का संकल्प लें। जितने मंत्र जाप आप कर सकें, वैसा ही संकल्प लें। इसके बाद तांबे के लोटे में जल लेकर इसमें लाल फूल और कुमकुम मिलाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। दीपक से आरती भी करें। कोई मनोकामना हो तो वह भी आप बोल सकते हैं।
कैसे करें सूर्यदेव के मंत्रों का जाप?
सूर्यदेव की पूजा करने के बाद घर में किसी साफ स्थान पर कुशा के आसान पर बैठकर ऊपर बताए गए सूर्यदेव के किसी भी एक मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें तो बेहतर रहेगा। संकल्प के अनुसार मंत्रों का जाप सच्चे मन से करें। इस तरह मकर संक्रांति पर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सूर्यदेव के मंत्र जाप के फायदे
1- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
2- सूर्य को ज्योतिष में मान-सम्मान का कारक भी माना गया है। इसके मंत्रों का जाप करने से में प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
3- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी सूर्यदेव की पूजा सबसे उत्तम मानी गई है।
4- जिन लोगों को आत्मविश्वास की कमी है, उन्हें भी सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।