MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स

Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स

Uttarayan 2026: हमारे देश में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, उत्तरायण भी इनमें से एक है। उत्तरायण उत्सव गुजरात में मनाने की परंपरा है। उत्तरायण का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 09 2026, 09:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें उत्तरायण का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
Image Credit : Getty

जानें उत्तरायण का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Uttarayana Facts: गुजरात में मकर संक्रांति का पर्व उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं, तिल-गुड़ के लड्डू खाते हैं। साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान देने का भी विशेष महत्व है। हर साल की तरह इस साल भी उत्तरायण 14 जनवरी को मनाया जाएगा। उत्तरायण का महत्व महाभारत में भी बताया गया है। उत्तरायण का न सिर्फ धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है लेकिन इसके पीछे का साइंस बहुत कम लोगों को पता है। आगे जानिए उत्तरायण से जुड़ी खास बातें और इसका धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व…

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti: इस मकर संक्रांति भूल से भी न खाएं खिचड़ी, जानें वजह

25
क्यों मनाते हैं उत्तरायण पर्व?
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं उत्तरायण पर्व?

विद्ववानों के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब भी सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करता है तो इसे धनु संक्रांति और जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति होती है। मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करने लगती है, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। इसी खुशी में उत्तरायण पर्व मनाया जाता है।


ये भी पढ़ें-
Pongal 2026: क्या है ‘पोंगल’ शब्द का अर्थ, कितने दिनों तक मनाते हैं ये पर्व? जानें रोचक कथा

35
क्या है उत्तरायण का महत्व?
Image Credit : Getty

क्या है उत्तरायण का महत्व?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को दो गति बताई गई है दक्षिणायन और उत्तरायण। सूर्य जब उत्तरी गोलार्द्ध से निकलकर दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर गति करता है तो इसे दक्षिणायन कहते हैं और जब उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करता है तो इसे उत्तरायण कहते हैं। उत्तरायण में दिन बड़े होते हैं, सूर्य की रोशनी अधिक समय तक पृथ्वी पर रहती है जिससे अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए उत्तरायण का महत्व अधिक माना गया है।

45
उत्तरायण का धार्मिक महत्व क्या है?
Image Credit : Getty

उत्तरायण का धार्मिक महत्व क्या है?

धर्म ग्रंथों में उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है। रात की अपेक्षा दिन का महत्व अधिक होता है, इसलिए उत्तरायण का महत्व दक्षिणायन से कहीं अधिक है। ऐसी भी मान्यता है कि उत्तरायण में जिसकी मृत्यु होती है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए भीष्म पितामह ने 58 दिन तक तीरों की शैया पर लेटकर उत्तरायण का इंतजार किया और इसके बाद ही अपने प्राणों का त्याग किया।

55
उत्तरायण का वैज्ञानिक महत्व क्या है।
Image Credit : Getty

उत्तरायण का वैज्ञानिक महत्व क्या है।

उत्तरायण का वैज्ञानिक महत्व भी है। उसके अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद यानी उत्तरायण शुरू होते ही दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। दिन बड़े होने से पृथ्वी पर सूर्य की किरणें ज्यादा समय तक रहती है जिससे फसलें पकती हैं और बारिश के लिए अनुकूलता बनती है। इसी महत्व को समझते हुए हमारे ऋषि-मुनियों ने उत्तरायण पर्व मनाने की परंपरा शुरू की।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
मकर संक्रांति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
9 जनवरी 2026 का पंचांग: 1 घंटे 20 मिनिट का रहेगा राहुकाल, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?
Recommended image2
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
Recommended image3
Chankya Niti: इन 4 चीजों से कभी नहीं भरता मन, हमेशा लगता है कम
Recommended image4
Basant Panchami 2026: कब है वसंत पंचमी, 22 या 23 जनवरी? जानें सही डेट
Recommended image5
Makar Sankranti: इस मकर संक्रांति भूल से भी न खाएं खिचड़ी, जानें वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved