सपने में बार-बार दिखे नदी, समुद्र, बारिश या बाढ़ तो जानिए ये किस बात का संकेत है

Published : May 30, 2021, 10:58 AM IST
सपने में बार-बार दिखे नदी, समुद्र, बारिश या बाढ़ तो जानिए ये किस बात का संकेत है

सार

स्वप्न शास्त्र में सपने में देखी गई चीजों का फल बताया जाता है। ये फल शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। कुछ लोगों को सपने में बार-बार पानी दिखाई देता है। कई बार सपने में पानी देखना शुभ होता है तो कई बार यह आपके लिए समस्या का संकेत होता है।

उज्जैन. स्वप्न शास्त्र में सपने में देखी गई चीजों का फल बताया जाता है। ये फल शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। कुछ लोगों को सपने में बार-बार पानी दिखाई देता है। कई बार सपने में पानी देखना शुभ होता है तो कई बार यह आपके लिए समस्या का संकेत होता है। आगे जानिए सपने में पानी देखना कब होता है शुभ और कब होता है अशुभ…

1. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में नदी देखते हैं तो यह बहुत शुभ रहता है। सपने में नदी देखने मतलब होता है कि जल्दी ही आपके सपने और इच्छाएं पूरी होने वाली हैं।
2. यदि कोई सपने में समुद्र का पानी देखता है तो यह शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप ऐसा सपना देखते हैं तो वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि समुद्र का पानी खारा होता है। सपने में समुद्र देखने पर आपको वाणी के कारण वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
3. सपने में बाढ़ का पानी देखना अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका अर्थ होता है कि आपको कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
4. यदि आप सपने में बारिश होते देखते हैं तो यह आपकी असल जिंदगी के लिए शुभ संकेत है। सपने मे बारिश होते हुए देखना आपको सफलता मिलने का संकेत है। आपको कहीं से शुभ समाचार की प्राप्त हो सकती है।
5. सपने में कुएं का पानी देखना भी शुभ होता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
6. सपने में साफ पानी देखना भी शुभ संकेत देता है। इससे कार्यों में सफलता मिलती है और नौकरी व्यापार में तरक्की की संभावना रहती है।
7. स्वयं को पानी में तैरते हुए देखना भी शुभ संकेत देता है। इससे आपको सफलता प्राप्त होने के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

स्वप्न ज्योतिष: हमेशा अशुभ नहीं होते मृत्यु से जुड़े सपने, कभी-कभी शुभ फल भी देते हैं

सपने में दिखे नेवला तो इसे समझना चाहिए शुभ संकेत, इससे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

स्वप्न ज्योतिष: कैसे सपने देते हैं धन लाभ का संकेत और कौन-से सपने दिखे तो मिलती है अच्छी खबर

सपने में बार-बार दिखे इंद्रधनुष तो हो सकते हैं कई फायदे, जानिए इससे जुड़े संकेत

सपने में स्वयं को अकेले भोजन करते हुए देखें तो हो सकता है कोई नुकसान, जानें भोजन से जुड़े सपनों का मतलब

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश