Life Management: सेठ लड़के की बुरी आदतों से परेशान था, संत ने उसे बुलाया और पौधे उखाड़ने को कहा…फिर क्या हुआ?

Published : Jan 01, 2022, 07:30 AM IST
Life Management: सेठ लड़के की बुरी आदतों से परेशान था, संत ने उसे बुलाया और पौधे उखाड़ने को कहा…फिर क्या हुआ?

सार

हर इंसान में कोई-न-कोई बुरी आदत जरूर होती है। वो यही सोचता है कि समय आने पर इस आदत को वह छोड़ देगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि धीरे-धीरे ये आदत लत में बदल जाती है और चाहकर भी उसे छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है।

उज्जैन.  बुरी आदतें जीवन बर्बाद कर देती हैं, इसलिए समय रहते ही बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। Asianetnews Hindi Life Management सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के अंतर्गत आज हम आपको ऐसा प्रसंग बता रहे हैं जिसका सार यही है बुरी आदतें जब लंबे समय तक बनी रहती हैं तो उनका अंजाम बुरी ही होता है।

जब संत ने सेठ के लड़के को दिखाई सही राह
किसी शहर में एक सेठ रहते थे, वो बहुत धनवान थे। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। इसी वजह से उसका बेटा बुरी आदतों में फंस गया। वह लड़कियों को सताता था, नशा करता था। अब सेठ को चिंता होने लगी कि उसका बेटा सबकुछ बर्बाद कर देगा।
चिंतित सेठ विद्वान संत के पास गए और बोले कि “महाराज मेरे बेटे का भविष्य उजड़ता दिख रहा है, कृपया उसे सुधार दीजिए।” 
संत ने कहा कि “तुम कल अपने लड़के को मेरे पास भेज देना।”
अगले दिन सेठ ने बेटे को संत के पास भेज दिया। संत बहुत बुद्धिमान थे। वे उस लड़के को लेकर एक बाग में गए। संत ने उस लड़के से कहा कि “ये जो छोटा सा पौधा है, इसे उखाड़ दो। लड़के ने तुरंत ही उस पौधे को उखाड़ दिया।”
इसके बाद संत उस लड़के को थोड़े बड़े पौधे को उखाड़ने के लिए कहा। लड़के ने थोड़ी ताकत लगा कर उसे भी उखाड़ दिया। लड़के को समझ नहीं आया कि संत उससे ऐसा क्यों करवा रहे हैं। संत ने एक बड़े पेड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब इसे उखाड़ दो।
लड़के ने कोशिश की तो उसे समझ आया कि इस पेड़ को उखाड़ पाना असंभव है। उसने संत से कहा कि “ये काम तो मुझसे नहीं हो पाएगा।”
संत ने उससे कहा कि “ठीक ऐसा ही हमारी बुरी आदतों के साथ होता है। अभी तुम्हारी उम्र ज्यादा नहीं है, इस वजह से तुम्हारी बुरी आदतों की जड़ें भी कमजोर हैं। अगर अभी तुम इन आदतों को उखाड़ दोगे यानी छोड़ दोगे तो तुम्हारी जीवन सफल हो जाएगा, लेकिन तुम इन आदतों को अभी नहीं छोड़ेगो तो ये धीरे-धीरे बढ़ती जाएंगी और जब इनकी जड़ें मजबूत हो जाएंगी, तब इन्हें उखाड़ पाना असंभव हो जाएगा।”
लड़के को संत की बातें समझ आ गईं और उसने बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प ले लिया।

कथा की सीख
इस कथा की सीख यही है कि किसी भी बुरी आदत को शुरुआत में ही छोड़ देना चाहिए, वरना धीरे-धीरे ये बढ़ने लगती हैं और जीवन बर्बाद कर सकती हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: वैद्य की दवा से महिला का गुस्सा हो गया कम…बाद में सच्चाई जानकर महिला हैरान रह गई

Life Management: गुरु ने शिष्य को दिया खास दर्पण, शिष्य ने उसमें गुरु को देखा तो चौंक गया…क्या था उस दर्पण में

Life Management: युवक ने पूछा सफलता का सूत्र, संत उसे नदी में ले गए और पानी में डूबाने लगे…इसके बाद क्या हुआ?

Life Management: बाढ़ आई तो सभी गांव से चले गए, लेकिन एक आदमी ने कहा “मुझे भगवान बचाएंगे”…क्या सचमुच भगवान आए?

Life Management: संत ने एक आदमी को बड़ा पत्थर उठाकर चलने को कहा…जब उसके हाथ दुखने लगे तो संत ने क्या किया?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम