Life Management: प्रोफेसर ने जार में कुछ चीजें डालकर सवाल पूछे, छात्रों ने हर बार गलत जवाब दिए, ये थे वो सवाल?

Published : Jan 08, 2022, 07:30 AM IST
Life Management: प्रोफेसर ने जार में कुछ चीजें डालकर सवाल पूछे, छात्रों ने हर बार गलत जवाब दिए, ये थे वो सवाल?

सार

जीवन अनिश्चिताओं से भरा है। लेकिन फिर भी हम रोजमर्रा के चीजों के लिए दौड़ते-भागत रहते हैं, इनमें बहुत सी चीजें हमारे लिए जरूरी भी नहीं है लेकिन फिर भी हम अपना कीमती समय इन बेकार सी चीजों के लिए बर्बाद कर देते हैं।

उज्जैन. लाइफ में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है हमारा परिवार, दोस्त और रिश्ते। इनके लिए भी समय जरूर निकालना चाहिए। Asianetnews Hindi Life Management सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के अंतर्गत आज हम आपको ऐसा प्रसंग बता रहे हैं जिसका सार यही है लाइफ में परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

जब प्रोफेसर ने छात्रों से समझाया जीवन में क्या जरूरी है? 
दर्शन शास्त्र के एक प्रोफेसर ने कुछ चीजों के साथ क्लास में प्रवेश किया। जब क्लास शुरू हुई तो उन्होंने एक बड़ा सा खाली शीशे का जार लिया और उसमे पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े भरने लगे। फिर उन्होंने छात्रों से पूछा कि, “क्या जार भर गया है? और सभी ने कहा “हाँ”।
तब प्रोफ़ेसर ने छोटे-छोटे कंकडों से भरा एक बॉक्स लिया और उन्हें जार में भरने लगे। जार को थोडा हिलाने पर ये कंकड़ पत्थरों के बीच नीचे चले गए। एक बार फिर प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा कि “क्या जार भर गया है?” सभी छात्रों ने हाँ में उत्तर दिया।
इसके बाद प्रोफेसर ने ने एक डिब्बा निकाला और उसमें से रेत निकालकर जार में डालने लगे। रेत ने बची-खुची जगह भी भर दी और एक बार फिर उन्होंने पूछा कि क्या जार भर गया है? और सभी ने एक साथ उत्तर दिया, “हाँ”।
फिर प्रोफेसर ने समझाना शुरू किया, “मैं चाहता हूँ कि आप इस बात को समझें कि ये जार आपकी लाइफ को दर्शता है। बड़े-बड़े पत्थर आपके जीवन की ज़रूरी चीजें हैं- आपकी फैमिली, आपका पार्टनर, आपकी सेहत और आपके बच्चे। 
“ऐसी चीजें कि अगर आपकी बाकी सारी चीजें खो भी जाएँ और सिर्फ ये रहे तो भी आपकी ज़िन्दगी पूर्ण रहेगी। ये कंकड़ कुछ अन्य चीजें हैं जो आपको प्रभावित करती हैं- जैसे कि आपकी नौकरी, आपका घर, इत्यादि।”
“और ये रेत बाकी सभी छोटी-मोटी चीजों को दर्शाती है। अगर आप जार को पहले रेत से भर देंगे तो कंकडों और पत्थरों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। यही आपकी लाइफ के साथ होता है। अगर आप अपनी सारा समय और उर्जा छोटी-छोटी चीजों में लगा देंगे तो आपके पास कभी उन चीजों के लिए समय नहीं होगा जो आपके लिए महत्वपूर्ण है।” 
“उन चीजों पर ध्यान दीजिये जो आपकी खुशी के लिए ज़रूरी हैं। बच्चों के साथ खेलिए, अपने जीवनसाथी को समय दीजिए। अपनी प्राथमिकता सेट कीजिये। बाकी चीजें बस रेत हैं।”

लाइफ मैनेजमेंट
अपने छोटे से जीवन में हम बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन ये भूल जाते हैं कि लाइफ में क्या सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। गैर जरूरी चीजों के लिए हम अपने परिवार को समय नहीं दे पाते। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जीवन में क्या सबसे ज्यादा जरूरी है।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: पानी में मेंढक को डालकर जब बर्तन स्टोव पर रखा गया तो इसके बाद क्या हुआ, क्या वो बाहर कूदा?

Life Management: किसान और कुत्ता घर पहुंचे, संत ने पूछा “कुत्ता हांफ क्यों रहा है?” किसान ये दिया ये जवाब

Life Management: आश्रम से सामान उठाकर चोर जाने लगा तो संत की नींद खुल गई…संत ने चोर को सामने देख क्या किया?

Life Management: खिलौने वाले के पास 3 एक जैसे पुतले थे, तीनों की कीमत अलग थी...क्या थी उन पुतलों की खासियत?

Life Management: सेठ लड़के की बुरी आदतों से परेशान था, संत ने उसे बुलाया और पौधे उखाड़ने को कहा…फिर क्या हुआ?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम