Lohri 2022: लोहड़ी पर खास तौर पर खाई जाती है चावल से बनी ये चीज, जानिए इसका ज्योतिषी और वैज्ञानिक महत्व

Published : Jan 11, 2022, 01:39 PM IST
Lohri 2022: लोहड़ी पर खास तौर पर खाई जाती है चावल से बनी ये चीज, जानिए इसका ज्योतिषी और वैज्ञानिक महत्व

सार

हर साल की तरह इस साल भी 13 जनवरी को लोहड़ी (Lohri 2022) का पर्व मनाया जाएगा। इस उत्सव में आग जलाकर उसके आस-पास नाचते हैं, गाते हैं और अग्नि में मूंगफली, तिल और धान का लावा जिले खील भी कहते हैं, आदि चीजें अर्पित करते हैं।

उज्जैन. यब बात काफी कम लोगों को पता है कि खील सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। खील धान यानी चावल से तैयार होती है जिस वजह से काफी हेल्दी होती है। इसे खाने से आप कई बड़ी बीमारियों से भी बच सकते हैं। साथ ही खील का ज्योतिषीय महत्व भी है। इसे अग्नि में समर्पित करने से कई तरह के फायदे हमारी लाइफ में हो सकते हैं। आगे जानिए धान का लावा यानी खील से जुड़ी ये खास बातें…

खील का ज्योतिषीय महत्व
- खील यानी धान मूलत: धान (चावल) का ही एक रूप है। यह चावल से बनती है और उत्तर भारत का प्रमुख अन्न भी है।
- खील का ज्योतिषीय महत्व भी होता है। शुक्र ग्रह का प्रमुख धान्य धान ही होता है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए अग्नि में खील अर्पित किया जाता है। 
- जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति शुक्र ग्रह से होती है। ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी पर अग्नि में खील अर्पित करने से शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल हमें प्राप्त होंगे।
- शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने से धन-धान्य के साथ-साथ दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसलिए लोहड़ी पर अग्नि में खील अर्पित की जाती है।

खील खाने के फायदे
- लोहड़ी पर खील खाई भी जाती है। इसके लड्डू भी बनाए जाते हैं। खील में फायबर की मात्रा अधिक होती है जो आपके मोटापे को कम करने में फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा खील आपके कब्ज की समस्या भी ठीक करता है। 
- खील खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लावा को आप ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक्स की तरह यूज कर सकते हैं। इससे पाचन शक्ति ठीक रहती है।
- खील में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती है जो आपको फिजिकली काफी स्ट्रान्ग बना देता है। वहीं यह बढ़ते बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। 
- खील में फाइबर्स के साथ इसमें रेशे, फॉस्फोरस और क्षार (एल्कलाइंस) काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके किडनी की समस्या को दूर करते हैं।

 

लोहड़ी की ये खबरें भी पढ़ें...

Lohri पर पुरुष करते हैं भांगड़ा तो महिलाएं गिद्दा कर मनाती हैं ये पर्व, क्यों खास है ये पारंपरिक डांस?

Lohri 2022: स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं लोहड़ी पर खाएं जाने वाले ये पकवान, इनके बिना अधूरा है ये त्योहार


Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव

Lohri 2022: क्यों मनाते हैं लोहड़ी पर्व? देवी सती और भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं जुड़ी हैं इस उत्सव से

Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम