धृतराष्ट्र के भाई और मंत्री थे महात्मा विदुर, इस विचित्र तरीके से हुई उनकी मृत्यु

Published : May 16, 2020, 01:28 PM IST
धृतराष्ट्र के भाई और मंत्री थे महात्मा विदुर, इस विचित्र तरीके से हुई उनकी मृत्यु

सार

महात्मा विदुर का जन्म महर्षि वेदव्यास के आशीर्वाद से दासी के गर्भ से हुआ था। महाभारत के अनुसार विदुर धर्मराज (यमराज) के अवतार थे।

उज्जैन. महाभारत के अनुसार एक ऋषि के श्राप के कारण धर्मराज को मनुष्य रूप से जन्म लेना पड़ा। विदुर नीतिकुशल थे। उन्होंने सदैव धर्म का साथ दिया। जानिए कैसे हुई उनकी मृत्यु-

युधिष्ठिर में समा गए थे विदुर के प्राण
- जब धृतराष्ट्र, गांधारी, कुंती व विदुर वानप्रस्थ आश्रम में रहते हुए कठोर तप कर रहे थे, तब एक दिन युधिष्ठिर सभी पांडवों के साथ उनसे मिलने पहुंचे।
- धृतराष्ट्र, गांधारी व कुंती के साथ जब युधिष्ठिर ने विदुर को नहीं देखा तो धृतराष्ट्र से उनके बारे में पूछा। धृतराष्ट्र ने बताया कि वे कठोर तप कर रहे हैं।
- तभी युधिष्ठिर को विदुर उसी ओर आते हुए दिखाई दिए, लेकिन आश्रम में इतने सारे लोगों को देखकर विदुरजी पुन: लौट गए। युधिष्ठिर उनसे मिलने के लिए पीछे-पीछे दौड़े।
- तब वन में एक पेड़ के नीचे उन्हें विदुरजी खड़े हुए दिखाई दिए। उसी समय विदुरजी के शरीर से प्राण निकले और युधिष्ठिर में समा गए।
- जब युधिष्ठिर ने देखा कि विदुरजी के शरीर में प्राण नहीं है तो उन्होंने उनका दाह संस्कार करने का निर्णय लिया।
- तभी आकाशवाणी हुई कि विदुरजी संन्यास धर्म का पालन करते थे। इसलिए उनका दाह संस्कार करना उचित नहीं है।
- यह बात युधिष्ठिर ने आकर महाराज धृतराष्ट्र को बताई। युधिष्ठिर के मुख से यह बात सुनकर सभी को आश्चर्य हुआ।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम