शनि जयंती: 22 मई को राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती है हर तकलीफ

Published : May 16, 2020, 01:19 PM IST
शनि जयंती: 22 मई को राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती है हर तकलीफ

सार

इस बार 22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है।

उज्जैन. मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की राशि अनुसार पूजा करने से सभी सुख प्राप्त होते हैं और ग्रहों के दोष समाप्त होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, शनि जयंती के मौके पर राशि अनुसार ये उपाय करें-

मेष राशि- सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि- शनि अष्टोत्तर शत नामावली का पाठ करें।
मिथुन राशि- शनिदेव को काली उड़द की दाल चढ़ाएं।
कर्क राशि- राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह राशि- शनि जयंती के शुभ योग में हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
कन्या राशि- शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि- शनिदेव का अभिषेक सरसो के तेल से करें।
वृश्चिक राशि- गरीबों को जूते-चप्पल या काले वस्त्रों का दान करें।
धनु राशि- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे 11 दीपक लगाएं।
मकर राशि- शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि- शनि जयंती पर शमी वृक्ष की पूजा करें।
मीन राशि- कुष्ठ रोगियों को भोजन, कपड़े व अन्य चीजों का दान करें।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश