Makar Sankranti 2022: त्योहार एक नाम अनेक, जानिए देश में कहां, किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व

भारत विविधताओं वाला देश है। यहां थोड़ी दूरी पर परंपराएं और रहन-सहन बदल जाता है। साथ ही त्योहार से जुड़ी परंपराएं भी। हमारे देश में हर त्योहार मिल-जुल कर मनाने की परंपरा है। कुछ त्योहार ऐसे भी हैं जो एक ही समय पर अलग-अलग नामों से मनाए जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 8:04 AM IST

उज्जैन. मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) भी ऐसा ही एक उत्सव है। ये पर्व सूर्य के मकर राशि में जाने पर मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 14 व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। तमिलनाडु में मकर संक्रांति का पर्व पोंगल, असम में बिहू और गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है। जानिए भारत में कहां किस रूप में मनाई जाती है मकर संक्रांति...

उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है खिचड़ी पर्व
उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी के नाम से मनाया जाता है। वहां इस दिन खिचड़ी सेवन एवं खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व माना जाता है। इस दिन सुबह नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। और भी कई परंपराएं इस पर्व से जुड़ी हुई हैं।

पंजाब में लोहड़ी
पंजाब में मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इस उत्सव में रात को आग जलाकर उसके आस-पास महिला व पुरुष परंपरागत नृत्य करते हैं। साथ ही आग में तिल, मूंगफली और चिवड़ा डाला जाता है। महिलाएं गिद्दा और पुरुष भांगड़ा नृत्य करते हैं। इस मौके पर कुछ खास चीजें भी खाई जाती हैं।

असम में बिहू
मकर संक्रांति के अवसर पर असम में बिहू उत्सव मनाया जाता है। यह फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है। माघ बिहू के पहले दिन को उरुका कहा जाता है। इस दिन लोग नदी के किनारे अथवा खुली जगह में धान की पुआल से अस्थाई छावनी बनाते हैं जिसे भेलाघर कहते हैं। गांव के सभी लोग यहां रात्रिभोज करते हैं। गांव के सभी लोग इस मेजी के चारों और एकत्र होकर भगवान से मंगल की कामना करते हैं।

तमिलनाडु में पोंगल
पोंगल के त्योहार में मुख्य रूप से बैल की पूजा की जाती है क्योंकि बैल के माध्यम से किसान अपनी जमीन जोतता है। गाए व अन्य पशुओं को सजाया जाता है। उनके सींगों पर चित्रकारी की जाती है। उसके बाद भगवान को नई फसल का भोग लगाया जाता है व गाए व बैलों को भी गन्ना व चावल खिलाया जाता है। इस अवसर पर बैलों की दौड़ और अन्य खेलों का भी आयोजन होता है।

गुजरात में उत्तरायण
मकर संक्रांति का पर्व गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है। इस दिन वहां के लोग पतंग उड़ाते हैं और तिल-गुड़ के लड्डू खाते हैं।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: बाघ पर सवार होकर आएगी संक्रांति, महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम


Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!