नीतिसार: इन 5 कारणों से नहीं मिल पाता मान-सम्मान, जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां

Published : Mar 22, 2020, 10:24 AM IST
नीतिसार: इन 5 कारणों से नहीं मिल पाता मान-सम्मान, जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां

सार

गरुड़ पुराण प्रमुख 18 पुराणों में से एक है। इस पुराण में बताया गया है कि हम सुखी जीवन कैसे जी सकते हैं और इस ग्रंथ में मृत्यु से जुड़े रहस्य भी बताए गए हैं।

उज्जैन. इस पुराण के आचारकांड में नीतिसार नाम का एक अध्याय है। इसमें नीतियां बताई गई हैं। नीतिसार में पांच ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनकी वजह से घर-परिवार और समाज में सम्मान नहीं मिल पाता है, जानिए ये बातें कौन-कौन सी हैं...

1. अगर कोई व्यक्ति संतान के पालन-पोषण में अनदेखी करता है तो संतान बिगड़ जाती है। संतान संस्कारी नहीं है और गलत काम करती है तो माता-पिता को अपमानित होना पड़ता है। संतान को अच्छे संस्कार मिले इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
2. लालच को बुरी बला कहा गया है। बड़ी-बड़ी मछलियां भी छोटे से मांस टुकड़े के लालच में फंसकर अपने प्राण गवां देती हैं। इसी तरह इंसान भी धन के लोभ में फंसकर कई परेशानियों का सामना करता है।
3. जो लोग अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं, अधिक दान करते हैं, वे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं।
4. बुरी संगत से बचें। अच्छी या बुरी संगति का असर हमारे जीवन पर होता है। यदि हमारी संगत गलत लोगों के साथ है तो परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। बुरी संगत से बचना चाहिए।
5. जो लोग स्वयं के स्वार्थ को पूरा करने के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें कभी सुख नहीं मिल पाता है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज