महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, सुखी होगा वैवाहिक जीवन

Published : Feb 12, 2020, 10:49 AM IST
महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, सुखी होगा वैवाहिक जीवन

सार

इस बार 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव के सार्थ देवी पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।

उज्जैन. महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी एक साथ शिव-पार्वती की पूजा करेंगे तो उनके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट से जानिए महाशिवरात्रि पर किसी विधि से पति-पत्नी को शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए-

- महाशिवरात्रि की सुबह स्नान आदि करने के बाद पति-पत्नी शिव-पार्वती के सामने पूजा करने का संकल्प करें। किस मनोकामना के लिए वे ये पूजा कर रहे हैं, मन ही मन वो भी बोलें।
- घर में मंदिर में या किसी अन्य मंदिर में शिव-पार्वती की पूजा का प्रबंध करें। पत्नी को पति के बाएं हाथ की ओर बैठना चाहिए।
- शिव-पार्वती की पूजा से पहले गणेशजी का पूजन करें। गणेशजी को स्नान कराएं। वस्त्र अर्पित करें। गंध, हार-फूल, चावल, प्रसाद, जनेऊ आदि चीजें चढ़ाएं।
- गणेश पूजा के बाद शिव-पार्वती की पूजा करें। सर्वप्रथम शिव-पार्वती की प्रतिमा का शुद्ध जल से अभिषेक करें। या शिवलिंग को स्नान कराएं।
- इसके बाद पंचामृत से और फिर पुन: जल से स्नान कराएं। पंचामृत दूध, दही, घी, मिश्री और शहद मिलाकर बनाएं।
- शिव-पार्वती को वस्त्र अर्पित करें। वस्त्रों के बाद फूल चढ़ाएं। भगवान को चंदन से तिलक करें। माता पार्वती को कुमकुम से तिलक करें।
- इसके बाद भगवान को धतूरा, चावल, आंकड़े के फूल, बिल्वपत्र, जनेऊ, प्रसाद के लिए फल, दूध, मिठाई, नारियल, पंचामृत, सूखे मेवे, मिश्री, पान, आदि चढ़ाएं।
- अब धूप-दीप जलाएं। भगवान की आरती करें। आरती में कर्पूर भी जलाएं। शिवलिंग की आधी परिक्रमा करें।
- अंत में पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा याचना करें। पूजा के बाद प्रसाद अन्य भक्तों में वितरित करें और स्वयं भी ग्रहण करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश