Pongal 2023: क्यों मनाते हैं पोंगल, कैसे हुई इसकी शुरूआत? जानें इसका इतिहास व अन्य खास बातें

Published : Jan 11, 2023, 11:57 AM IST
Pongal 2023: क्यों मनाते हैं पोंगल, कैसे हुई इसकी शुरूआत? जानें इसका इतिहास व अन्य खास बातें

सार

Pongal 2023: मकर संक्रांति का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। तमिलनाडु में ये पर्व पोंगल के रूप में मनाया जाता है। ये उत्सव 4 दिनों तक चलता है। इस त्योहार से भी कई परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हैं।  

उज्जैन. पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है। ये उत्सव मकर संक्रांति के मौके पर बड़े ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। (History of Pongal) ये उत्सव 4 दिनों तक चलता है। इस बार पोंगल उत्सव 15 से 18 जनवरी तक मनाया जाएगा। ये त्योहार खेती और भगवान सूर्य से संबंधित हैं। इस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं इसे और भी खास बनाती हैं। पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कानुम पोंगल मनाते हैं। इस त्योहार से नए साल की शुरूआत भी मानी जाती है। (Stories of Pongal) पोंगल का पर्व कब और कैसे शुरू हुआ, इसके पीछे कई कथाएं प्रचलित हैं। आगे जानिए इन कथाओं के बारे में…

इसलिए पोंगल पर करते हैं बैलों की पूजा
पोंगल की एक कथा भगवान शिव से जुड़ी है। इस कथा के अनुसार, एक बार शिवजी ने अपने वाहन यानी नंदी को स्वर्ग से पृथ्वी पर संदेश देने भेजा। महादेव ने नंदी से कहा कि ” पृथ्वी पर जाकर लोगों से कहो कि सभी मनुष्यों को रोज तेल से स्नान करना चाहिए और महीने में सिर्फ एक दिन खाना खाना चाहिए” पृथ्वी पर आते-आते नंदी महादेव का संदेश भूल गए और उन्होंने लोगों से कहा कि “ मनुष्यों को रोजाना खाना खाना चाहिए और एक दिन तेल से स्नान करना चाहिए।” जब ये बात महादेव को पता चली तो वे नंदी पर क्रोधित हो गए और उन्होंने नंदी को श्राप दिया कि उन्हें पृथ्वी पर रहकर हल जोतना पड़ेगा। बाद में महादेव ने ये भी कहा कि साल में एक दिन पृथ्वीवासी तुम्हारी पूजा करेंगे। माना जाता है कि तभी से पोंगल उत्सव मनाया जाता है और फसल की अच्छी पैदावार के लिए बैलों की पूजा की जाती है।

एक कथा ये भी प्रचलित
पोंगल की एक अन्य कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है। उसके अनुसार, एक बार देवताओं के राजा इंद्र को इस बात पर अहंकार हो गया कि उनके बिना पानी बरसाए पृथ्वी पर खेती कर पाना संभव नहीं है, इसलिए लोग उनकी पूजा करते हैं। जब ये बात श्रीकृष्ण को पता चली तो उनके कहने पर ग्रामवासियों ने इंद्र की पूजा नहीं की। इंद्र इस बात पर क्रोधित हो गए और मूसलाधार बारिश करने लगे। ग्रामवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठा लिया और कई दिनों तक ऐसे ही खड़े रहे। जब इंद्र ने ये देखा तो इंद्रदेव का अभिमान टूट गया और उन्होंने आकर श्रीकृष्ण से क्षमा याचना की। इसके बाद नई फसलें आने पर श्रीकृष्ण के साथ सभी ग्रामवासियों ने उत्सव मनाया, तभी से पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम


Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में
?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 9 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय