MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम

उज्जैन. हिंदू धर्म में वैसे तो हर त्योहार चंद्रमा की तिथि के अनुसार मनाया जाता है, लेकिन मकर संक्रांति एकमात्र ऐसा त्योहार है जो सूर्य के राशि परिवर्तन की खुशी में मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का पर्व 15 जनवरी, रविवार को है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों का दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो निकट भविष्य में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 काम… 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 11 2023, 09:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

किसी को खाली हाथ न लौटाएं
मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन अगर कोई व्यक्ति हमारे घर कुछ आशा लेकर आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी इच्छा के अनुसार, उसे पैसे, भोजन, कच्चा अनाज जैसे दाल-चावल और कपड़े आदि जरूर दें। अगर इतना सब देना संभव न हो तो जो भी आपका मन करे, वो उसे दे दें। जो व्यक्ति मकर संक्रांति पर किसी व्यक्ति को अपने घर से खाली हाथ लौटाता है उसे निकट भविष्य में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
 

25

मांसाहार का सेवन न करें
मकर संक्रांति को बहुत ही शुभ माना गया है। धर्म ग्रंथों में इसे पर्व यानी त्योहार की संज्ञा दी गई है। इस दिन कोई भी धर्म विरुद्ध कार्य नहीं करना चाहिए।  इस दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए। भूलकर भी इस दिन मांसाहार का सेवन न करें। जो लोग ऐसा करते हैं उनके परिवार में कलह की स्थिति बनती है और परिवार के सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं। बाद में ये स्थिति और भी विकट हो सकती है।

35

नशा करने से बचें 
कुछ लोग मकर संक्रांति पर नशा करके एंजॉय करते हैं। मकर संक्रांति स्नान-दान का पर्व है न कि एंजॉय करने का। इसलिए मकर संक्रांति पर भूलकर भी किसी तरह का नशा जैसे शराब, गांजा या अन्य कोई न करें। ऐसा करने से आप मकर संक्रांति के शुभ फल पाने से वंचित रह सकते हैं और भविष्य में आपको इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे लोगों को समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
 

45

किसी पर क्रोध न करें
मकर संक्रांति संयम का पर्व है यानी खुद पर नियंत्रण रख जरूरतमंदों की मदद करने का। इस दिन भूलकर भी किसी पर क्रोध न करें, ऐसा करने से मन की स्थिति विचलित होती है और गलत कामों की मन भटकता है। इसलिए इस दिन पूरी तरह अपने मन पर नियंत्रण रखें और भूलकर भी किसी पर क्रोध न करें। जो व्यक्ति मकर संक्रांति पर क्रोध करता है उसके जीवन में  नौकरी से जुड़ी समस्याएं आ खड़ी होती हैं। 
 

55

ब्रह्मचर्य का पालन करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, मकर संक्रांति पर संयम पूर्वक रहना चाहिए यानी मन, वचन और कर्म से किसी के प्रति बुरी भावना मन में न लाएं, साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी करें। इस तरह के विचार मन में लाना भी इस दिन बुरा माना गया है। जो व्यक्ति मकर संक्रांति पर इन नियमों का पालन नहीं करता, उसके वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पंतग, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व?


Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में
?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved