रहीम ने दोहे: इन 7 बातों को कितना भी छिपाने की कोशिश करो, लोगों को पता चल ही जाती है

Published : Nov 20, 2020, 12:30 PM IST
रहीम ने दोहे: इन 7 बातों को कितना भी छिपाने की कोशिश करो, लोगों को पता चल ही जाती है

सार

मुगल काल के रहीम के दोहे आज भी काफी चर्चित हैं और इन दोहों में सुखी जीवन के कई सूत्र छिपे हुए हैं। इन दोहों का ध्यान रखने पर हम कई परेशानियों से बच सकते हैं।

उज्जैन. मुगल काल के रहीम के दोहे आज भी काफी चर्चित हैं और इन दोहों में सुखी जीवन के कई सूत्र छिपे हुए हैं। इन दोहों का ध्यान रखने पर हम कई परेशानियों से बच सकते हैं। रहीम ने एक दोहे में सात ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें कोई भी ज्यादा समय तक छिपा नहीं सकता है। यहां जानिए ये बातें कौन-कौन सी हैं...

रहीम कहते हैं-     
खैर, खून, खांसी, खुशी, बैर, प्रीति, मदपान।
रहिमन दाबे न दबै, जानत सकल जहान॥

1. इस दोहे में पहली बात है खैर। खैर यानी खैरियत या सेहत। यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो वह अपनी सेहत अधिक दिनों तक दूसरों से छिपा नहीं सकता है।
2. दूसरी बात है खून। खून यानी कत्ल। कोई भी व्यक्ति कितनी भी चालाकी से किसी की हत्या करे, वह एक दिन पकड़ा जाएगा।
3. तीसरी बात है खांसी। यदि कोई व्यक्ति खांसी से परेशान है तो वह इस बीमारी को ज्यादा देर तक रोक नहीं सकता है। खांसी किसी भी स्थिति में रोकी नहीं जा सकती।
4. चौथी बात है खुशी। कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा खुश है तो ये बात भी छिप नहीं सकती है। चेहरा और हमारे हाव-भाव से खुशी मालूम हो जाती है।
5. पांचवीं बात है बैर। यदि हमारे मन में किसी के प्रति बैर भाव है, हम किसी पसंद नहीं करते हैं तो ये भी बहुत दिनों तक छिप नहीं सकता है।
6. छठी बात है प्रीति यानी प्रेम। यदि हम किसी को प्रेम करते हैं तो ये भाव भी बहुत ज्यादा समय तक छिप नहीं सकता है। प्रेम प्रकट हो ही जाता है।
7. सातवीं बात है मदपान यानी नशा। नशा किसी भी सूरत में छिप नहीं सकता है। नशा की वजह से व्यक्ति के शरीर में जो बदलाव होते हैं वह दूसरों को आसानी से दिख जाते हैं।

लाइफ मैनेजमेंट की ये टिप्स भी पढ़ें

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

गरुड़ पुराण: जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो इन 5 तरह के लोगों से बचकर रहें

विदुर नीति: जानिए कैसा अन्न, स्त्री, योद्धा और तपस्वी प्रशंसा के योग्य होते हैं

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम