ramadan special food: रमजान के दौरान मुख्य रूप से खाई जाती है ये खास चीज, इसके फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Published : Mar 31, 2022, 01:46 PM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 05:04 PM IST
ramadan special food: रमजान के दौरान मुख्य रूप से खाई जाती है ये खास चीज, इसके फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

सार

मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना रमजान (Ramadan 2022) होता है। इसे इस्लाम में बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस पाक महीने में ही कुरान की आयतें आसमान से धरती पर उतरी थीं, जिसे मोहम्मद साहब ने संकलित किया था। इसलिए इस महीने में खुदा की इबादत की जाती है और रोजा रखा जाता है। रोजा यानी उपवास। 

उज्जैन. रमजान के दौरान रोजेदार (रोजा रखने वाले) सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाते-पीते नहीं है। रोजे के नियम बहुत ही कठिन है। इस दौरान सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी नियमों का पालन करना पड़ता है। शाम को सूर्योस्त के बाद इफ्तारी की जाती है, जिसमें कई तरह की खास चीजें खाई जाती हैं। इनमें खजूर मुख्य रूप से होता है। ऐसा माना जाता है कि खजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद (Prophet Hazrat Muhammad) का पसंदीदा फल था। वे खजूर खाकर रोजा खोलते थे। इसलिए आज भी खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। आगे जानिए क्या है खजूर खाने का महत्व…

ये भी पढ़ें- 2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?

इसलिए खजूर खाकर खोलते हैं रोजा
-  जब कोई व्यक्ति दिन भर भूखा रहता है, तो उसके शरीर में एनर्जी का लेवल बहुत कम हो जाता है। इस स्थिति में कुछ ऐसी चीज खानी चाहिए, जिससे शरीर को तुंरत एनर्जी मिले। खजूर ये काम बखूबी करता है।
-  मेडिकल साइंस के अनुसार खजूर खाने से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है, जो शरीर को राहत देती है। इसके अलावा इफ्तार के दौरान खाई जाने वाली अन्य चीजों को डाइजेस्ट करने में भी खजूर मदद करता है। इससे हाजमा ठीक रहता है और किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
- एक रिसर्च के अनुसार एक दिन के लिए जरूरी फाइबर्स सिर्फ खजूर खाकर बॉडी को मिल सकते हैं। सिर्फ फाइबर्स ही नहीं बल्कि खजूर में मौजूद बॉडी को हेल्दी रखने के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स की वजह से ही रमजान में खजूर खाकर रोजा खोलते हैं।
- खजूर में एल्केलाइन साल्ट होता है, जिससे शुगर और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। खजूर में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन बॉडी को एक्टिव रखते हैं। खजूर आसानी से पच जाता है और इसे खाली पेट खाने से कोई नुकसान भी नही होता। यही कारण है रोजा खोलते समय खजूर मुख्य रूप से खाया जाता है।

ये भी पढ़ें- 

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
  
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम