Sawan 2022: 1 हजार साल पुराना है तमिलनाडु का ये शिव मंदिर, इसके 2 रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया

Published : Jul 21, 2022, 05:36 PM IST
Sawan 2022: 1 हजार साल पुराना है तमिलनाडु का ये शिव मंदिर, इसके 2 रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया

सार

इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास चल रहा है, जो 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हर कोई अपने प्रिय देवता महादेव की एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहता है।

उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में अनेक शिव मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ बहुत ही विशेष हैं। ऐसी ही एक मंदिर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तंजौर (Tanjore) में भी है। इसे बृहदीश्वर मंदिर (Brihadisvara Temple) के नाम के जाना जाता है। इस मंदिर की नींव नहीं है, लेकिन बाद में ये लगभग 1 हजार सालों से मजबूती के साथ अपने स्थान पर खड़ा है। इस मंदिर का निर्माण 1003-1010 ई. के बीच चोल शासक प्रथम राजराज चोल ने करवाया था। आगे जानिए इस मंदिर से जुड़ी खास बातें...

ये 2 रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया
पहला रहस्य:
इस मंदिर के शिखर पर एक स्वर्णकलश है जो एक विशाल पत्थर पर स्थापित है। इस विशाल पत्थर का वजन करीब 80 टन बताया जाता है। ये बात सोचने वाली है कि इतने वजनदार पत्थर को मंदिर के शिखर पर कैसे ले जाया गया होगा, क्योंकि उस समय क्रेन तो नहीं होती थी? इस विशालकाय रहस्य को आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है।

दूसरा रहस्य: बृहदीश्वर मंदिर 13 मंजिला है, जिसकी ऊंचाई लगभग 66 मीटर है। इस विशालकाय मंदिर की सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि यह बगैर नींव के हजारों साल से अपनी यथास्थिति में खड़ा है। यह एक रहस्य ही क्योंकि बिना नींव के कोई भी निर्माण अधिक समय तक खड़ा नहीं रह सकता?

ये भी हैं खास बातें
1.
भगवान शिव का यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट पत्थर से बना है। कहा जाता है कि दुनिया में यह एकमात्र मंदिर है जिसका निर्माण पूरी तरह से ग्रेनाइट पत्थर से हुआ है। मंदिर यह अपन वास्तुशिल्प के लिए दुनियभर में मशहूर है। 
2. मंदिर में प्रवेश करते ही एक चौकोर मंडप दिखाई देता है। यहां नन्दी जी विराजमान हैं। नन्दी जी की यह प्रतिमा 6 मीटर लंबी, 2.6 मीटर चौड़ी तथा 3.7 मीटर ऊंची है। भारतवर्ष में एक ही पत्थर से निर्मित नन्दी जी की यह दूसरी सर्वाधिक विशाल प्रतिमा है। 3. भगवान शिव का ये मंदिर अति प्राचीन है, जिसके चलते इसे यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। 
 

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: घर के मंदिर में कितना बड़ा शिवलिंग रख सकते हैं, शिवलिंग खंडित हो जाए तो क्या करें?

Nagpanchami 2022: इस बार कब है नागपंचमी, क्यों मनाते हैं पर्व, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम