Hariyali Amavasya 2022: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के देवता पितृ हैं। इसलिए ये तिथि पितृ कर्म जैसे श्राद्ध, तर्पण आदि के लिए बहुत शुभ मानी गई है। इस बार श्रावण मास की अमावस्या 28 जुलाई, गुरुवार को है। 

उज्जैन. श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022) कहा जाता है। इस बार ये तिथि 28 जुलाई, गुरुवार को है। ये पितरों की प्रसन्न करने की तिथि है। ज्योतिषियों के अनुसार, पेड़-पौधे भी पितृ स्वरूप ही हैं, इसलिए यदि हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार (Hariyali Amavasya 2022 Ke Rashi Anusar Upay) कुछ खास पौधे लगाएं जाएं तो पितृ देवता तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी मिलने लगते हैं। आगे जानिए इस बार हरियाली अमावस्या पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और राशि अनुसार इस दिन कौन-सा पौधा लगाएं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाली अमावस्या पर बन रहा है गुरु पुष्य का शुभ योग (Hariyali Amavasya 2022 Ke Shuba Yog)
ज्योतिषियों के अनुसार, 28 जुलाई, गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बनेगा। इस दिन सुबह 07.05 तक पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग बनेंगे।

हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार ये पौधे लगाएं... (Hariyali Amavasya Ke Upay)
मेष राशि:
इस राशि के लोग हरियाली अमावस्या पर आंवले का पौधा लगाएं, इससे इन्हें शुभ फल मिलने लगेंगे। 
वृष राशि: इस राशि के लोगों को जामुन का पौधा लगाना चाहिए। इससे इन पर पितरों की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन राशि: ग्रहों से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को चंपा का पौधा लगाना चाहिए।
कर्क राशि: पीपल का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। हरियाली अमावस्या पर इस राशि के लोग ये पौधा लगाएं।
सिंह राशि: इस राशि के लोगों हरियाली अमावस्या पर वटवृक्ष यानी बरगद का पौधा अथवा अशोक का पौधा लगाना चाहिए।
कन्या राशि: शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को जूही और बेलपत्र का पौधा लगाना चाहिए।
तुला राशि: हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर इस राशि के लोगों को अर्जुन या नागकेसर का पौधा लगाना शुभ रहता है।
वृश्चिक राशि: पितरों की कृपा पाने के लिए इस राशि के लोगों को नीम का पौधा लगाना चाहिए। 
धनु राशि: इस राशि के लोग यदि ग्रहों के अशुभ फल से परेशान हैं तो इन्हें हरियाली अमावस्या पर कनेर का पौधा लगाना चाहिए। 
मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। हरियाली अमावस्या पर इस राशि के लोगों को शमी का पौधा लगाना चाहिए। 
कुंभ राशि: इस राशि के लोग शुभ फल पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर आम या फिर कदंब का पौधा लगाएं। 
मीन राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए बेर का पौधा लगाना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2022 Date: कब मनाया जाएगा हरियाली अमावस्या पर्व, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?


शनि-सूर्य के आमने-सामने होने से बना अशुभ योग, देश-दुनिया में मचेगी उथल-पुथल, ये 3 उपाय बचा सकते हैं आपको

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी व्रत से मिलते हैं शुभ फल, इस बार कब किया जाएगा? जानिए तारीख और महत्व