हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें, कौन-से काम भूलकर भी न करें?

Sawan 2022: वैसे तो भगवान शिव से जुड़े कई ग्रंथ प्रचलन में हैं, लेकिन इन सभी में शिव महापुराण (shivpuran) सबसे अधिक प्रमाणित है। इस ग्रंथ में भगवान शिव की महिमा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया है। साथ ही शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय आदि के बारे में भी बताया गया है।

Manish Meharele | Published : Jul 21, 2022 4:54 AM IST

उज्जैन. शिवपुराण की रुद्र संहिता में शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग में विवाहित स्त्रियों के लिए कई जरूरी नियम बताए हैं। ये नियम देवी पार्वती को एक ब्राह्मण पत्नी ने विदाई के समय बताए थे। व्यवहारिक दृष्टि से वर्तमान समय में इन नियमों का पालन करना बहुत ही कठिन है। लेकिन इनमें से कुछ बातों का ध्यान भी अगर रखा जाए तो वैवाहिक जीवन की खुशहाली बनी रह सकती है। सावन (Sawan 2022) के इस पवित्र महीने में जानिए इस विषय पर क्या लिखा है शिवपुराण में…

1. पत्नी को अपने पति की गुप्त बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए। पति के बिना किसी मेले, उत्सव आदि में नहीं जाना चाहिए। अगर ऐसी स्थिति बने तो पहले पति से जरूर पूछना चाहिए।
2. विवाहित महिला को घर के दरवाजे पर अधिक देर तक नहीं खड़ा रहना चाहिए। पति के घर में आते ही उसे भोजन-पानी आदि से संतुष्ट करना चाहिए।
3. बिना अधिक खर्च किए परिवार का पालन-पोषण करना चाहिए। अगर कोई मेहमान आए तो उसका आदर-सत्कार ठीक से करना चाहिए।
4. विवाहित महिला को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे पति के मन में कोई दुख या विषाद उत्पन्न हो। पति प्रसन्न हो, ऐसे काम करना चाहिए।
5. शिवपुराण के अनुसार, पत्नी को पति के सामने सज-संवरकर जाना चाहिए। ऐसा करने से पति की उम्र बढ़ती है।
6. यदि घर में किसी वस्तु की आवश्यकता आ पड़े तो अचानक ये बात नहीं कहनी चाहिए, बल्कि पहले पति का मन टटोलना चाहिए, इसके बाद ही उसे इस बारे में बताना चाहिए।
7. शिवपुराण के अनुसार, जो महिला अपने पति को बाहर से आते देख अन्न, जल से उसकी सेवा करती है, मीठी बातें बोलती हैं, वह तीनों लोकों को संतुष्ट कर देती है।
8. अगर कोई अन्य महिला पति से द्वेष की भावना रखती है तो उस स्त्री कभी अकेले नहीं खड़ा रहना चाहिए। 
9. पति अगर बीमार या बूढ़ा हो तो भी पत्नी को उसका पूरा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्थिति में पत्नी ही उसका एकमात्र सहारा होती है।
10. शिवपुराण के अनुसार जो महिला इन बातों का ध्यान रखती है वह अपने पिता के कुल का भी उद्धार करती है।

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: घर के मंदिर में कितना बड़ा शिवलिंग रख सकते हैं, शिवलिंग खंडित हो जाए तो क्या करें?


Nagpanchami 2022: इस बार कब है नागपंचमी, क्यों मनाते हैं पर्व, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

पितृपक्ष में श्राद्ध ना करने पर होती हैं 4 परेशानियां । Pitra Paksha 2024
न घर-न जमीन फिर भी करोड़पति हैं दिल्ली की नई CM आतिशी । Delhi New CM Atishi Marlena
Amit Shah LIVE: प्रधानमंत्री गरीब परिवार में पैदा हुए लेकिन 15 देशों ने उन्हें सम्मान दिया
दिग्गजों को पछाड़ आतिशी कैसे बनीं 'एक्सीडेंटल CM', जानें अंदर की कहानी । Atishi Marlena
योगी राज में बेबस पुलिस, आखिर क्यों पटरी पर बैठ गए दारोगा जी? । Aligarh Police Viral Video