Surya Grahan 2022: 26अक्टूबर की सुबह तक रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये 6 काम

Published : Oct 25, 2022, 08:38 AM IST
Surya Grahan 2022: 26अक्टूबर की सुबह तक रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये 6 काम

सार

Surya Grahan 2022: आज (25 अक्टूबर, मंगलवार) साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम माने जाएंगे। सूतक काल 26 अक्टूबर, बुधवार की सुबह तक रहेगा।  

उज्जैन. भारत में साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 4.22 से शुरू होगा और सूर्यास्त के साथ ही ये समाप्त भी हो जाएगा। भारत में ग्रहण का मध्य काल यानी पिक टाइम शाम 05.28 होगा। लेकिन ग्रहण का सूतक काल अगले दिन 26 अक्टूबर, बुधवार तक माना जाएगा। यानी सूतक काल का समय 24 घंटे से ज्यादा रहेगा। सूतक काल के दौरान कुछ काम करने का मनाही है। माना जाता है ये काम करने से बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। आगे जानिए सूतक काल के दौरान कौन-से काम करें, कौन-से नहीं?

भगवान को स्पर्श न करें
सूतक काल के दौरान भगवान का स्पर्श भूलकर भी न करें। संभव हो तो भगवान के मंदिर पर कपड़ा लगाकर उसे ढंक दें। सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा करना निषिद्ध है यानी धर्म ग्रंथों में ऐसा करने की मनाही है। इसलिए सूतक काल के शुरू होने से लेकर उसकी समाप्ति तक इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

भोजन न पकाएं
सूतक काल के दौरान भोजन पकाने की भी मनाही है और खाने की भी। पहले से पके हुए भोजन में दूर्वा या कुशा डालकर रखने से भोजन खाने योग्य बना रहता है। लेकिन सूतक काल में भोजन पकाना बिल्कुल मना है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं का बिना भोजन के रहना संभव नहीं है, इसलिए वे भोजन कर सकते हैं। 

स्त्री संग न करें
सूतक काल के दौरान ये काम तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो निकट भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इस प्रकार के विचार भी मन में नहीं लाना चाहिए। सूतक काल में स्त्री प्रसंग करना सबसे बड़ा पाप माना गया है। इसलिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।

धारदार चीजों का उपयोग न करें
सूतक काल के दौरान धारदार चीजों जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। यानी इस दौरान कोई चीज काटे नहीं, छिले नहीं और सुई से सीले भी नहीं। सूतक काल के दौरान धारदार चीजों का उपयोग धर्म ग्रंथों में वर्जित माना गया है। इसलिए ये काम भी न करें।

बुरे विचार मन में न लाएं
सूतक काल के दौरान मन को शांत रखें और संभव हो तो मन ही मन में अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। किसी भी तरह के बुरे विचार मन में न लाएं। ऐसा करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

क्षौर कर्म न करें
सूतक काल के दौरान क्षौर कर्म भी नहीं करना चाहिए यानी  नाखून नहीं काटें और न ही शेविंग आदि करवाएं। ये काम करना भी सूतक काम में मना किए गए हैं। इसका बुरा असर भी निकट भविष्य में देखने को मिल सकता है। 


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: आपके मन में भी है सूर्य ग्रहण को लेकर कोई सवाल तो इन 10 प्वाइंट में जानें उसका जवाब


Surya Grahan 2022: 13 दशक बाद सूर्य ग्रहण पर ग्रहों का अति दुर्लभ योग, 24 घंटे से ज्यादा रहेगा सूतक काल

Surya Grahan 2022: 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देंगे ये ग्रहण? जानें टाइमिंग व अन्य बातें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम