Devi Lakshmi Aarti: दीपावली पर पूजा के बाद जरूर करें देवी लक्ष्मी की आरती, ध्यान रखें ये बातें

Published : Oct 24, 2022, 10:56 AM IST
Devi Lakshmi Aarti: दीपावली पर पूजा के बाद जरूर करें देवी लक्ष्मी की आरती, ध्यान रखें ये बातें

सार

Diwali 2022: धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास की अमावस्या की विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि इस दिन दीपावली महोत्सव मनाया जाता है। इस पर्व में धन की देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है।  

उज्जैन. इस बार दीपावली (Diwali 2022) उत्सव 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि दीपावली की रात को देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और जिस घर में साफ-सफाई और रोशनी देखती हैं, वहां निवास करती हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। परिवार के सभी लोग एक साथ सुख-समृद्धि की कामना से देवी लक्ष्मी की उपासना करते हैं। पूजा के बाद देवी की आरती भी का जाती है। देवी लक्ष्मी की आरती करते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए कैसे करें देवी लक्ष्मी की आरती… 

इस विधि से करें देवी लक्ष्मी की आरती (Devi lakshmi Ki Arti)
देवी लक्ष्मी की आरती करते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले लक्ष्मी प्रतिमा का चित्र के सम्मुख 14 बार आरती उतारना चाहिए। चार बार चरणों पर से, दो बार नाभि पर से, एक बार मुख पर से तथा सात बार पूरे शरीर पर से। आरती की बत्तियाँ 1,5 या 7 अर्थात विषम संख्या में होनी चाहिए। इस प्रकार नियम पूर्वक आरती उतारने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। 

ये है देवी लक्ष्मी की आरती
ऊं जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसिदिन सेवत हर विष्णु-धाता।। ऊं।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।। ऊं...।।
दुर्गारूप निरंजनि, सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, रिद्धि-सिद्धि धन पाता।। ऊं...।।
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधिकी त्राता।। ऊं...।।
जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहिं घबराता।। ऊं...।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता।। ऊं...।।
शुभ-गुण-मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता।। ऊं...।।
महालक्ष्मी(जी) की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।। ऊं...।।

ये भी पढ़ें-

Diwali 2022 Upay: दीपावली पर करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?

Diwali 2022 Pujan Samagri List: ये है दीपावली पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, नोट कर लें एक-एक चीज
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम