जो व्यक्ति इन 5 में से कोई 1 भी काम करता है उसे अपमान का सामना करना पड़ता है

रामायण, महाभारत, गरुड़ पुराण आदि ग्रंथों में कई ऐसे काम बताए गए हैं जो हमें करना नहीं चाहिए। जो लोग वर्जित किए गए काम करते हैं, उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2020 4:39 AM IST

उज्जैन. यहां जानिए पांच ऐसे काम जिनकी वजह से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है, अपयश यानी अपमान का सामना करना पड़ता है। 

1. संतान की अनदेखी करना

यदि कोई व्यक्ति संतान के पालन-पोषण में अनदेखी करता है तो संतान बिगड़ जाती है। संतान संस्कारी नहीं है और गलत काम करती है तो इससे अपमान ही प्राप्त होता है। जब घर के बड़ों की अनदेखी होती है तो संतान असंस्कारी हो सकती है। अत: माता-पिता को संतान के अच्छे भविष्य के लिए उचित देखभाल करनी चाहिए। संतान को अच्छे संस्कार मिले इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

2. लालच करना

जो लोग धनी हैं, लेकिन घर-परिवार की जरुरतों पर खर्च नहीं करते हैं। धन के लिए लालच करते हैं, उन्हें समाज में सम्मान प्राप्त नहीं हो पाता है। धन को जरूरतों पर भी खर्च न करने या कंजूस होने पर धन की लालसा और अधिक बढ़ती है। इससे व्यक्ति और अधिक पैसा कमाने के लिए गलत काम कर सकता है।

3. धन अभाव होने पर अधिक दान करना

जो लोग अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं। अत्यधिक दान करते हैं, वे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं। आमदनी कम होने या धन का अभाव होने पर भी शौक पूरे करना, मौज-मस्ती करना, फिजूलखर्च करना पूरे परिवार को संकट में फंसा सकता है। इस काम से अपमान ही मिलता है।

4. दुष्ट लोगों के साथ रहना

अच्छी या बुरी संगति का असर हमारे जीवन पर होता है। यदि हमारी संगत गलत लोगों के साथ है तो कुछ समय तो सुख की अनुभूति होगी, लेकिन परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। बुरी संगत से बचना चाहिए।

5. दूसरों का अहित करना

जो लोग स्वयं के स्वार्थ को पूरा करने के लिए दूसरों का अहित करते हैं, वे लोग इस काम के भयंकर फल प्राप्त करते हैं। इस काम से व्यक्ति के साथ ही परिवार को भी नुकसान, अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

धर्म ही नहीं विज्ञान भी कहता है दिन में सोने से होते है कई नुकसान

परंपरा: भोजन बनाते और करते समय सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें

तीर्थ स्थल पर किया गया पाप कभी नष्ट नहीं होता, जानिए तीर्थ यात्रा से जुड़ी 5 बातें

Share this article
click me!