4 अगस्त से शुरू होगा हिंदू कैलेंडर का छठा महीना, जानिए इस महीने में किन बातों का ध्यान रखें?

Published : Aug 04, 2020, 01:01 PM IST
4 अगस्त से शुरू होगा हिंदू कैलेंडर का छठा महीना, जानिए इस महीने में किन बातों का ध्यान रखें?

सार

हिंदू पंचांग का छठा माह भाद्रपद इस बार 4 अगस्त, मंगलवार से शुरू होगा। यह चातुर्मास के चार पवित्र महीनों का दूसरा महीना भी है।

उज्जैन. हिंदू पंचांग का भाद्रपद महीना भादौ, भादवा या भाद्र के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर आकाश में पूर्वा या उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का योग बनता है। इसी कारण इस महीने का नाम भाद्रपद रखा गया है। धर्म ग्रंथों में इस मास में कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया है। जानिए इस महीने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. भाद्रपद मास के दौरान पलंग पर सोने की मनाही है। नियम के अनुसार, जमीन पर चटाई बिछाकर उस पर ही सोना चाहिए।
2. भाद्रपद मास में पत्नी का संग न करें। इस दौरान किसी से झूठ बोलने से भी बचना चाहिए।
3. मांस, शहद, गुड़, हरी सब्जी, मूली एवं बैंगन भी भाद्रपद में नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
4. नशे की चीजें जैसे- शराब, भांग, तंबाकू आदि भी भाद्रपद मास के दौरान नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो ये चीजें अच्छी नहीं मानी गई हैं।
5. बीमारियों से बचने के लिए पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर) का सेवन एक निश्चित मात्रा में करना चाहिए।
6. भाद्रपद मास में तेल से बनी चीजें खाने से बचना चाहिए।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज