पैसा कमाना जरूरी है, लेकिन ये 3 काम करके कमाया गया धन हमें और गरीब बना देता है

Published : Jun 30, 2022, 04:18 PM IST
पैसा कमाना जरूरी है, लेकिन ये 3 काम करके कमाया गया धन हमें और गरीब बना देता है

सार

हमारे धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट के ऐसे गूढ़ रहस्य बताए गए हैं, जिन्हें यदि जीवन में उतार लिया जाए तो हर तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। रामायण (Ramayana), महाभारत (Mahabharata) सहित अन्य ग्रंथों में ये सूत्र बताए गए हैं।

उज्जैन. महाभारत का ही एक खास हिस्सा है विदुर नीति (Vidur Niti)। युद्ध शुरू होने से पहले महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को साम-दाम-दंड- भेद सभी तरह से समझाने की प्रयास किया, इसी बातचीत को विदुर नीति कहा गया है। ये बातें आज के समय में भी प्रासंगिक है। अगर कोई भी इंसान इन बातों को ध्यान रखे तो उसे जीवन की हर सफलता और सुख मिल सकते हैं। विदुर नीति के अंतर्गत आज हम आपको बता रहे हैं कौन-से काम करने के बाद कमाया गया पैसा हमें और गरीब बना देता है...

श्लोक
अतिक्लेशेन येर्था: स्युर्धर्मस्यातिक्रमेण वा।
अरेर्वा प्रणिपातेन मा स्म तेष मन: कृथा:।।
अर्थ-
जो पैसा विवाद के बाद, गलत काम करने पर या शत्रु के झुककर मिलता हो, ऐसा धन किसी काम का नहीं। इस तरह पाए गए धन को अपने पास रखने वाला धीरे-धीरे दरिद्र बनने लगता है।

विवाद से कमाया गया है पैसा
अगर आप विवाद करके या किसी को दुखी करके पैसा कमा रहे हैं तो ऐसा पैसा सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन सकता है। किसी को दुखी करके या विवाद कर जो धन कमाया जाता है उसका निगेटिव असर पूरे परिवार पर पड़ता है। फैमिली में विवाद की स्थिति बनती रहती है और कोई न कोई बीमार रहता है। इस तरह ये पैसा हमें और गरीब बना देता है।

गलत काम करके कमाया गया पैसा
अगर आप कोई अनैतिक यानी गलत काम करके पैसा कमाते हैं तो ऐसा धन परिवार के लिए दुख का कारण बन सकता है। यहां अनैतिक का अर्थ ऐसे कामों से है, जिस पर शासन-प्रशासन ने रोक लगाई हुई है। ऐसा कमया संतान को गलत रास्ते पर ले जाता है और भविष्य में कई तरह की परेशानियां पैदा करता है। इसलिए भूलकर भी गलत तरीकों से पैसा कमाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

दुश्मन के सामने झुककर कमाया गया पैसा
ऐसा काम जिसमें आपको अपने दुश्मन के आगे सिर झुकाना पड़े और इसके बाद पैसा मिले तो भूलकर भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए। दुश्मन से मतलब है कि ऐसा व्यक्ति जिससे आपकी बिल्कुल नहीं बनती या वो जो आपको हर समय भला-बुरा करता रहता है। ऐसा पैसा मान-सम्मान में कमी लाता है। और बिना मान-सम्मान के जीवन व्यर्थ है। इसलिए ऐसा धन किसी काम का नहीं होता।

ये भी पढ़ें-

इन 5 पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक, आपकी जान भी जा सकती है


सूर्यास्त के बाद न करें ये 4 काम, नहीं तो दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा

भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए किसी को ये 9 गुप्त बातें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश