Vidur Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 3 गुण उन्हें मिल सकती है हर काम में सफलता और प्रसिद्धि

Published : Aug 20, 2021, 09:39 AM ISTUpdated : Aug 20, 2021, 01:00 PM IST
Vidur Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 3 गुण उन्हें मिल सकती है हर काम में सफलता और प्रसिद्धि

सार

महात्मा विदुर (Mahatma Vidur) अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के धनी होने के साथ बहुत दूरदर्शी भी थे। विदुर जी की बताई गई बातों का संकलन विदुर नीति (Vidur Niti) के रूप में किया गया है। इस ग्रंथ में विदुरजी द्वारा लाइफ मैनेजमेंट (Life Management) के अनेक सूत्र बताए गए हैं।

उज्जैन. महात्मा विदुर (Mahatma Vidur) महाभारत (Mahabharata) के प्रमुख पात्रों में से एक थे। वे अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के धनी होने के साथ बहुत दूरदर्शी भी थे। महाभारत युद्ध के दुष्परिणामों के बारे में भी विदुर जी ने पहले ही महाराज धृतराष्ट्र को बता दिया था। विदुर जी की बताई गई बातों का संकलन विदुर नीति के रूप में किया गया है। इस ग्रंथ में विदुरजी द्वारा लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं। विदुर नीति में कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जिनसे कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त कर सकता है। आगे जानिए कौन-से हैं वो 3 गुण…

गुण 1- सरल स्वभाव और परोपकारी
विदुर नीति (Vidur Niti) के अनुसार जो लोग बहुत ही सरल स्वभाव के होते हैं। अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या-द्वेष नहीं रखते हैं। किसी की वस्तु को देखकर मन में लोभ नहीं रखते हैं। सदैव सत्य के मार्ग पर चलते हैं, वे सदैव मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। जो अपनी इंद्रियों को नियंत्रण में रखना भली-भांति जानते हैं यानी संयम रखते हैं। जो लोग किसी के द्वारा किए गए उपकार को कभी नहीं भूलते हैं। वे अपने जीवन में सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

गुण 2- ज्ञानी और निडर
ज्ञान एक ऐसा धन है जो आपको हर परिस्थिति से निकलने का रास्ता दिखाता है। व्यक्ति अपने ज्ञान के बल पर जो चाहे वह हासिल करने में सक्षम होता है। ज्ञानी होने के साथ ही जो लोग निडर होते हैं, कहने का तात्पर्य है कि जो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं और जीवन के हर उतार चढ़ाव का डटकर मुकाबला करते हैं, वे अपने जीवन में सफलता एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

गुण 3- बुद्धिमान 
महात्मा विदुर कहते हैं कि जो लोग अपनी बुद्धि का प्रयोग सही कार्यों में करना जानते हैं, सही और गलत में फर्क करना जानते हैं। अपनी बुद्धि का सदुपयोग करते हैं। हर परिस्थिति में सोच-समझकर कर निर्णय लेते हैं और अपने साथ दूसरों के हित को भी ध्यान में रखते हैं, वे अपने जीवन में सफल और प्रसिद्ध होते हैं।

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

ये हैं महात्मा विदुर की 5 प्रमुख नीतियां, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं

विदुर नीति: कौन व्यक्ति कब तक रिश्तों का सम्मान करता है और कब उसका व्यवहार बदल जाता है?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 10 गुण, वो हमेशा रहता है सुखी और उसे मिलता है मोक्ष

विदुर नीति: धन का सही प्रबंधन करने से ही होता है फायदा, इन बातों का भी रखें ध्यान

सुखी और सफल जीवन के लिए हमेशा याद रखें महात्मा विदुर की ये 4 नीतियां

PREV

Recommended Stories

Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स
सर्दियों में लड्डू गोपाल को कैसा भोग लगाए, कैसे वस्त्र पहनाएं? 5 नियम