Vijaya Ekadashi 2022: आज इस विधि से करें विजया एकादशी व्रत, ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो एकादशी आती है, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। धर्म ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2022) कहते हैं। इस बार ये एकादशी 26 फरवरी, शनिवार को है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 10:53 AM IST / Updated: Feb 26 2022, 08:44 AM IST

उज्जैन. विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2022) में व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की पूजा-आराधना विधि विधान से किया जाता है। मान्यता है जो भी इस व्रत रखते हुए भगवान विष्णु के नाम का जाप करता है उसको हर एक कार्य में विजय की प्राप्ति होती है। विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2022 Vrat Method) पर भगवान विष्णु का कथा सुनी जाती है जिससे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। आगे जानिए इस विजया एकादशी का महत्व, तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत पारण का समय...

तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त 
एकादशी तिथि का प्रारंभ शनिवार, 26 फरवरी को सुबह 10.39 मिनट से होगा, जो अगले दिन 27 फरवरी, रविवार की सुबह 08.12 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा विजया एकादशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। विजया एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.11 से दोपहर 12.57 मिनट तक रहेगा। 

विजया एकादशी पूजा विधि 
- व्रत के एक दिन पहले (25 फरवरी, शुक्रवार) शाम को सयंमपूर्वक भोजन करें और रात में ब्रह्मचर्य का पालन करें। एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति एक साफ स्थान पर स्थापित करें।
- इसके बाद भगवान विष्णु को पूजा करें। गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। चंदन, फूल, अबीर, गुलाल, चावल आदि चढ़ाएं। फल और अन्य पकवानों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
- दिन भर कुछ खाएं नहीं, संभव न हो तो एक समय फलाहार कर सकते हैं। रात में सोए नहीं, भगवान के भजन करें और मंत्रों का जाप करें।
- अगले दिन (27 फरवरी, रविवार) को पुन: भगवान विष्णु की पूजा करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इसके बाद ब्राह्मणों को दान और दक्षिणा देकर सम्मान विदा करें।
- बाद में स्वयं भोजन कर व्रत पूर्ण करें। इस तरह विधि-विधान से व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है।

 

ये भी पढ़ें...

Mahashivratri 2022: ज्योतिष और तंत्र-मंत्र उपायों के लिए खास है महाशिवरात्रि, इस दिन करें राशि अनुसार ये उपाय


Mahashivratri 2022: विष योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, मकर राशि में ये 5 ग्रह बनाएंगे पंचग्रही युति

Mahashivratri 2022: जब दिखने लगे ऐसे लक्षण तो समझ लीजिए ये है मौत के आने का संकेत

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को, पहले लें संकल्प फिर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Share this article
click me!