इस बार 1 मार्च, मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे, वहीं कुछ स्थानों पर ये पर्व शिव-पार्वती के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

उज्जैन. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पर्व पर यदि राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो हर इच्छा पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

मेष राशि: इस राशि वाले लोग महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की गुलाल से पूजा करें और "ॐ ममलेश्वराय नम:" मंत्र का जाप करें, आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि: महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोग शिव जी का दूध से अभिषेक करें और "ॐ नागेश्वराय नम:" मंत्र का जाप करें, सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि: महाशिवरात्रि के दिन मिथुन राशि के लोग शिव जी का गंगा जल से अभिषेक करें और इसके साथ ही "ॐ भूतेश्वराय नम:" मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिये और महादेव के "द्वादश" नाम का स्मरण करना चाहिये।

सिंह राशि: इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें और "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जल में दूध मिलाकर अभिषेक करें और "शिव चालीसा" का पाठ करें।

तुला राशि: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये महादेव का दही से अभिषेक करें और इस दिन "शिवाष्टक" का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग दूध और घी से शिवजी का अभिषेक करें और "ॐ अंगारेश्वराय नम:" मंत्र का जाप करें।

धनु राशि: महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दूध से अभिषेक करें और "ॐ सोमेश्वरायनम:" मंत्र का जाप करें, सभी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी।

मकर राशि: महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि वाले लोग भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें और साथ ही "शिव सहस्त्रनाम" का पाठ करें।

कुंभ राशि: इस राशि वाले लोग महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का दूध, दही, शक्कर, घी, शहद इन सभी चीजों से अभिषेक करें इसके साथ ही "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये महाशिवरात्रि के दिन मौसमी फल के रस से शिव जी का अभिषेक करें, इसके साथ ही "ॐ भामेश्वराय नम:" मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें...

Mahashivratri 2022: विष योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, मकर राशि में ये 5 ग्रह बनाएंगे पंचग्रही युति

Mahashivratri 2022: जब दिखने लगे ऐसे लक्षण तो समझ लीजिए ये है मौत के आने का संकेत

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को, पहले लें संकल्प फिर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त