Ganesh Chaturthi 2022: क्यों काटा महादेव ने श्रीगणेश का सिर? एक श्राप था इसकी वजह, जानिए पूरी कथा

Published : Aug 25, 2022, 05:23 PM ISTUpdated : Aug 25, 2022, 05:35 PM IST
Ganesh Chaturthi 2022: क्यों काटा महादेव ने श्रीगणेश का सिर? एक श्राप था इसकी वजह, जानिए पूरी कथा

सार

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान श्रीगणेश का मस्तक भगवान शिव ने काटा था, ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को इसके पीछे का रहस्य पता है। एक श्राप की वजह से महादेव को श्रीगणेश का मस्तक काटना पड़ा। ये श्राप महर्षि कश्यप ने महादेव को दिया था।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। श्रीगणेश से जुड़ी कई कथाएं धर्म ग्रंथों में पढ़ने को मिलती हैं। महादेव द्वारा उनका मस्तक काटने की कथा भी बहुप्रचलित हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक श्राप की वजह से शिवजी को श्रीगणेश का मस्तक काटना पड़ा। इस कथा का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण में मिलता है। आगे जानिए इस कथा का रहस्य…

जब भगवान विष्णु ने नारद को बताया ये रहस्य 
ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार एक बार नारद जी भगवान विष्णु के पास पहुंचे और बोले कि “ हे भगवान, महादेव को सभी की पीड़ा हरने और संसार के कष्ट दूर करने वाले हैं फिर भी उन्होंने प्रथम पूज्य श्रीगणेश को मस्तक क्यों काट दिया। क्या इसके पीछे भी उनकी कोई लीला थी।”
तब भगवान विष्णु ने नारदजी को प्राचीन काल की एक बताते हुए कहा कि “ किसी समय भगवान शिव को दो परम भक्त थे माली और सुमाली। एक बार उनका सूर्यदेव से भीषण युद्ध हुआ। जब वे सूर्यदेव से परास्त होने लगे तो उन्होंने शिवजी को पुकारा। अपने भक्तों की पुकार सुनकर महादेव तुरंत वहां आ गए।”
भगवान विष्णु ने अपने  “अपने भक्तों की कष्ट में देखकर महादेव ने अपने त्रिशूल का प्रहार सूर्यदेव पर कर दिया, जिससे वे निश्तेज होकर अपने रथ से नीचे गिर पड़े। ऐसा होते ही संसार में अंधकार फैल गया। देवताओं में हाहाकार मच गया।” 

उस समय सूर्यदेव के पिता महर्षि कश्यप ने अपने पुत्र को इस अवस्था में देखकर शिवजी को श्राप दिया कि “जैसा आज तुम्हारे प्रहार के कारण मेरे पुत्र की अवस्था हुई है, ऐसी ही स्थिति एक दिन आपके हाथों आपके पुत्र की भी होगी।” 
कुछ देर बाद जब भोलेनाथ का क्रोध शांत हुआ तो उन्होंने सूर्यदेव की चेतना लौटा दी। ये देखकर ऋषि कश्यप को अपने किए पर बड़ा पछतावा हुआ। महादेव ने महर्षि कश्यप के इस श्राप को स्वीकार किया। इसी श्राप के कारण महादेव को श्रीगणेश का मस्तक काटना पड़ा। 


ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2022: 31 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी


Kushgrahani Amavasya 2022: भाद्रपद अमावस्या पर तोड़ी जाती है ये पवित्र घास, शुभ कामों में होता है इसका उपयोग

Shani Amavasya 2022: अचूक हैं ये 8 उपाय, 27 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या पर कोई भी 1 करें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम