Shukra Gochar 2022: 31 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Published : Aug 25, 2022, 11:39 AM IST
Shukra Gochar 2022: 31 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

सार

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। इस समय ये ग्रह कर्क राशि में है। 31 अगस्त को ये ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही सूर्य और शुक्र की युति बन जाएगी।  

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, समृद्धि, आकर्षण, सौंदर्य और प्रेम संबंधों का कारक माना गया है। ये ग्रह वृषभ और तुला राशियों का स्वामी भी है। शुक्र मीन में उच्च और कन्या में नीच का फल देता है। शुक्र की गोचर (Shukra Gochar 2022) अवधि 23 दिनों की होती है यानी ये ग्रह हर 23 दिनों में राशि परिवर्तन करता है। इस बार ये ग्रह 31 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा आगे बताई गई 5 राशि वालों को होगा। जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

वृषभ राशि 
इस राशि का स्वामी शुक्र की ही है। शुक्र के सिंह राशि में जाने से इस राशि वालों को फायदा होगा। उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। पैसों से जुड़े कोई काम अगर अटके हैं तो उसमें भी गति आ सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि
शुक्र ग्रह इसी राशि में आ रहा है, जिसके चलते इन लोगों को जीवन में खुशियां ही खुशियां मिलती दिख रही हैं। अच्छे कामों के लिए इस राशि के लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और मनचाही जगह तबादले के योग भी बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राशि 
इस राशि का स्वामी भी शुक्र ही है। शुक्र के सिंह राशि में जाने से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से फायदा होता नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि से दसवें भाव में हो रहा है। ये भी शुभ फल प्रदान करेगा। इस राशि के लोगों की प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं साथ ही प्रमोशन के योग भी बनेंगे। छोटे व्यापारियों को भी फायदा होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि 
शुक्र का गोचर इस राशि से सातवें भाव में हो रहा है। इस राशि के लोगों के लिए ये स्थिति लाभकारी साबित होगी। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। जमीन-जायदाद से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

Kushgrahani Amavasya 2022: भाद्रपद अमावस्या पर तोड़ी जाती है ये पवित्र घास, शुभ कामों में होता है इसका उपयोग


Shani Amavasya 2022: अचूक हैं ये 8 उपाय, 27 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या पर कोई भी 1 करें

Shani Amavasya August 2022: 27 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये 4 उपाय, बचे रहेंगे परेशानियों से
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम