असम के बोकाखाट में बोले मोदी-कांग्रेस भरोसे लायक नहीं, इसका मतलब बम-बंदूक और हिंसा की गारंटी है

पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के बोकाखाट में रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। मोदी ने कहा कि असम में फिर से NDA की सरकार बनेगी। मोदी ने कांग्रेस के वादों को छलावा बताया।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2021 2:34 AM IST / Updated: Mar 21 2021, 01:17 PM IST

गुवाहटी/कोलकाता. पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के बोकाखाट में रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। मोदी ने कहा कि असम में फिर से NDA की सरकार बनेगी। मोदी ने कांग्रेस के वादों को छलावा बताया। असम के बाद मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करने करेंगे।

बोकाखाट में बोले मोदी

असम में चुनाव
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च का वोटिंग होगी। इसमें 47 सीटें हैं। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल का वोट डाले जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी की गिनती अन्य चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ 2 मई को होगी। असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 साल से यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब भाजपा को 86 सीटें मिली थीं।

पश्चिम बंगाल में चुनाव
बता दें कि बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में  294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

 

Share this article
click me!