चाइनीज वैक्सीन लेने के 2 दिन बाद पाकिस्तानी PM निकले कोरोना पॉजिटिव, मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

Published : Mar 21, 2021, 07:28 AM IST
चाइनीज वैक्सीन लेने के 2 दिन बाद पाकिस्तानी PM निकले कोरोना पॉजिटिव, मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

सार

पाकिस्तान के पीएम, 68 साल के इमरान खान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पाकिस्तान के टॉप हेल्थ ऑफिशियल फैजल सुलतान ने शनिवार शाम ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। फिलहाल मिस्टर खान ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।   

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते काफी समय से इमरान बिना मास्क मीटिंग्स अटेंड करते नजर आ रहे थे। इसके बाद 20 मार्च को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। मिस्टर खान ने रिपोर्ट के बाद खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।  खबर के बाद भारत के पीएम मोदी ने ट्वीट कर इमरान खान के जल्द ठीक होने की बात लिखी।  

3 दिन पहले ही लिया था इंजेक्शन 
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, काफी समय से पाकिस्तानी पीएम ऑफिशियल मीटिंग में बिना मास्क के नजर आ रहे थे। पॉजिटिव आने के दो दिन पहले ही इमरान खान ने चाइनीज कोरोना इंजेक्शन लिया था। इसके बाद उन्हें हल्का बुखार हो गया था। दो दिन बाद हुए टेस्ट में रिजल्ट पॉजिटिव आया। 

मोदी ने किया ट्वीट 
इमरान खान के पॉजिटिव आने के बाद पीएम मोदी ने जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट में लिखा कि पाकिस्तानी पीएम को जल्द ठीक होने के लिए बेस्ट विशेज। हालांकि, चीनी वैक्सीन लेने के बाद पॉजिटिव आए इमरान की हालत पर चीन के राष्ट्रपति ने कुछ नहीं कहा है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tripura BSF Attack: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, CM खफा, क्या थी वजह?
BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला