Assembly Election 2021 तीसरा चरण: असम में 82.29% मतदान, प बंगाल में भी हुई 77.68% वोटिंग

असम और बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ। असम में इस चरण में 40 सीटों पर 82.29% मतदान हुआ। वहीं, प बंगाल में 31 सीटों पर 77.68% वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में दोनों चरणों में 80% से अधिक मतदान हुआ था। 126 सीटों वाले असम में यह आखिरी चरण था। यहां 40 सीटों पर 337 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2021 1:36 AM IST / Updated: Apr 06 2021, 07:22 PM IST

नई दिल्ली. असम और बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ। असम में इस चरण में 40 सीटों पर 82.29% मतदान हुआ। वहीं, प बंगाल में 31 सीटों पर 77.68% वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में दोनों चरणों में 80% से अधिक मतदान हुआ था। 126 सीटों वाले असम में यह आखिरी चरण था। यहां 40 सीटों पर 337 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं, प बंगाल में 31 सीटों पर 205 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। कोरोना के चलते मतदान का समय 1 घंटा बढ़ाया गया था। जहां बंगाल में टीएमसी तो वहीं असम में भाजपा की साख दांव पर है। बंगाल में जिन 31 सीटों पर मतदान हुआ, 2016 में उनमें से टीएमसी ने 30 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी।

जानें अपडेट

यह भी जानें

 

बंगाल: प बंगाल में तीसरे चरण में मतदान प बंगाल में 6 अप्रैल को 31 सीटों पर मतदान है। यहां दो चरणों में 30-30 सीटों पर मतदान हुआ। राज्य में मतदान 80% से ऊपर रहा है। इस चरण में हुगली, हावड़ा, द 24 परगना जिले की 31 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में 78.5 लाख वोटर अपने मतदान का इस्तेमाल करेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 618 कंपनियों को 10871 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।

ये बड़े चेहरे मैदान में
इस चरण में भाजपा के राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता, तृणमूल कांग्रेस से राज्य में मंत्री आशिमा पात्रा, माकपा नेता कांति गांगुली प्रमुख नेता मैदान में हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी (बरुईपुर पश्चिम), फुरफुराशरीफ से से दिलीप यादव, भाजपा के उलबेड़िया दक्षिण से प्रत्याशी पापिया अधिकारी, श्यामपुर से तनुश्री चक्रवर्ती भी मैदान में हैं।  

इन सीटों पर मतदान


असम
असम में तीसरे चरण में मतदान असम में तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 40 सीटों पर मतदान होना है। यहां पहले चरण में 47 और दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान हुआ है। 126 सीटों वाले राज्य में अभी भाजपा की सरकार है।  
 
कैसे थे 2016 के नतीजे
असम में जिन 40 सीटों पर मतदान होना है, वहां कांग्रेस को भाजपा से 7% ज्यादा वोट मिले थे। हालांकि, दोनों के खाते में 11-11 सीटें गई थीं। वहीं, बदरुद्दीन अजमल की पार्टी को 6 सीटें मिली थीं। जबकि 12 सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

ये बड़े चेहरे मैदान में
इस चरण में सबसे हॉट सीट जलुकबारी है, यहां से हेमंत बिस्व सरमा किस्मत आजमा रहे हैं। वह 2001 से लगातार इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा इस चरण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास (पटाचारुची सीट), कांग्रेस के वर्तमान विधायक रेकिबुद्दीन अहमद (चायगांव सीट),  साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता उरखाव गवरा ब्रह्मा (चापागुड़ी सीट) से चुनाव मैदान में हैं।   

Share this article
click me!