केरल में कांग्रेस-CPM आपस में भिड़ रहीं तो बंगाल में गले लग रहीं; सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार: नड्डा

Published : Mar 15, 2021, 07:27 PM IST
केरल में कांग्रेस-CPM आपस में भिड़ रहीं तो बंगाल में गले लग रहीं; सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार: नड्डा

सार

असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी असम के जमुगुरिहाट सौतिया और बारसोला में जनसभाएं करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

गुवाहाटी. असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी असम के जमुगुरिहाट सौतिया और बारसोला में जनसभाएं करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। जिन्हें पहले जानने से इनकार करते थे आज झुककर उनको सलाम करते हैं, उनके गले लगते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि केरल में कांग्रेस और सीपीएम आपस में भिड़ रही है। बंगाल में कांग्रेस-सीपीएम गले मिली हुई हैं। ये लोग सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

असम को बाढ़ मुक्त बनाएंगे
नड्डा ने कहा, हम असम की संस्कृति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य प्रदेश को बाढ़ मुक्त और विकास युक्त बनाना है।

कांग्रेस आएगी घोटाले ही करेगी- नड्डा 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हम कांग्रेस के कर्मों, उनकी नीति और नीयत के विरोधी हैं। एक गारंटी मैं देता हूं कि कांग्रेस आएगी, तो घोटाला ही करेगी। कांग्रेस का एक ही मिशन है, कमीशन। जबकि हम असम की संस्कृति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित हैं।

'असम को हमने भय मुक्त किया'
नड्डा ने कहा, असम को हमने भय मुक्त किया है। यहां बोडोलैंड में 27 जनवरी, 2019 को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह जी ने समझौता कराया। अब बोडो लोग असम में रहेंगे, मिलजुल कर रहेंगे और उनका विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा,  हमें इस चुनाव में तय करना है विकास चाहिए या नहीं, असम को मुख्यधारा में शामिल करना है या नहीं। विकास की बात करें, तो विकास भाजपा और एनडीए ही कर सकती है। हमारी सरकार में असम को एम्स, 15 नेशनल हाईवे, डिग्री कॉलेज, कैंसर अस्पताल, रेलवे के 8,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मिले हैं। हम हर तरह से असम में विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IMF ने क्यों कहा कि भारत दुनिया के लिए एक ग्लोबल ग्रोथ इंजन बन चुका है?
पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा