14 अप्रैल 2026 का राशिफल: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य-शुक्र बनाएंगे शुभ योग

Published : Apr 14, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 14 अप्रैल, मंगलवार सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र के होने से शुक्रादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर नाम का योग भी रहेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन… 

PREV
113
14 अप्रैल 2026 का राशिफल

14 April 2026 Ka Rashifal: 14 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले बहुत व्यस्त रहेंगे, प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। वृषभ राशि वाले मुसीबत में फंस सकते हैं, विवादों से दूर रहें। मिथुन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, इनकी मनोकामना पूरी होगी। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, कोई बुरी खबर मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

213
मेष राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज अपने काम में बहुत बिजी रहेंगे। आंखों से संबंधित कोई रोग हो सकता है। इनके कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन आ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त

313
वृषभ राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। गलत काम करने वालों से दूर रहें नहीं तो आप भी किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

413
मिथुन राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिंता सताएगी। किसी साधु-संत से मिलना आपको अच्छा लगेगा। लोग आपको इमोशनल फुल बनाने की कोशिश करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

513
कर्क राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग अपने खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। किसी गलतफहमी के कारण बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। गलत कामों में पैसा खर्च न करें। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिलेगी।

613
सिंह राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोंगों की सेहत आज कुछ खराब हो सकती है। करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप धर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

713
कन्या राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। ससुराल से कोई उपहार मिल सकता है। अपने आस-पास के लोगों पर नजर रखें नहीं तो धोखा हो सकता है। घर-गृहस्थी के कामों में व्यस्त रहेंगे।

813
तुला राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी से भी बहस न करें। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। कोई बड़ी टेंशन आज हो सकती है। लोग आपके बारे में गलत अफवाह फैला सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय आज न लें, यही आपके लिए सबसे बेहतर है।

913
वृश्चिक राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग अपने अहंकार के कारण किसी परेशानी में फंस सकते हैं। दोस्तों के साथ शाम को किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। व्यर्थ के कामों में समय खराब हो सकता है। वर्क प्लेस पर कोई आपका अपमान कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

1013
धनु राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशइ के स्टूडेंट्स को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए हिसाब से भी दिन बेहतर है। आप अपनी क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग कर पाएंगे। बिजनेस में कोई बड़ा धन लाभ संभव है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

1113
मकर राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग सोच-समझकर निर्णय लें। किसी से बेवजह बहस हो सकती है। रियल एस्टेट से जुडे़ लोगों को बड़ा फायदा संभव है। लाइफ पार्टनर के साथ आप किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। महिलाएं घर के सामान की खरीदी कर सकती हैं।

1213
कुंभ राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में नया प्रयोग करेंगे जो सफल रहेगा। लाइफ पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें। तंत्र-मंत्र में आपकी रूचि हो सकती है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा की तैयारी हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

1313
मीन राशिफल 14 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों के मन में आज किसी बात को लेकर असंतोष रहेगा। छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना पड़ेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on