
Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 जनवरी 2026, सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से माघी गुप्त नवरात्रि भी शुरू होगी। इस नवरात्रि में संहार करने वाली शक्तियों की पूजा की जाती है। सोमवार को इस दिन व्रज, सिद्धि, काण और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
सोमवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन सूर्य, बुध, मंगल, चंद्रमा और शुक्र मकर राशि में साथ होने से पंचग्रही योग बनाएंगे। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: पंचग्रही योग से होगी सप्ताह की शुरूआत, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 35 मिनिट से 09 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM
चन्द्रोदय - Jan 19 7:34 AM
चन्द्रास्त - Jan 19 6:36 PM
सुबह 07:14 से 08:35 तक
सुबह 09:55 से 11:16 तक
दोपहर 12:15 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:58 से 03:19 तक
शाम 04:40 से 06:00 तक
यम गण्ड - 11:16 AM – 12:37 PM
कुलिक - 1:58 PM – 3:19 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:42 PM और 03:08 PM – 03:51 PM
वर्ज्यम् - 04:04 PM – 05:45 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।