
28 December 2025 Ka Rashifal: 28 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले लंबी दूरी की यात्रा से बचें, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, मकान-दुकान खरीद सकते हैं। मिथुन राशि वालों को संतान से सहयोग मिलेगा, ये सेहत का ध्यान रखें। कर्क राशि वाले कोई बड़ा निर्णय न लें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Ketu Rashifal 2026: नए साल में केतु 4 राशि वालों का बढ़ाएंगे बैंक बैलेंस, देंगे नौकरी और सफलता
आज आज किसी लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। पुराना कर्ज चुकता करने में सफल रहेंगे। किसी से किया वादा पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण मानसिक दबाव बना रहेगा। शरीर में सुस्ती बनी रहेगी। पेट या सिर दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Shani Sade Sati Dhaiya 2026: नए साल में मेष समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, जानिए उपाय
आज आप कोई नई संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अच्छा लगेगा। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें।
संतान का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। कोई जरूरी काम आपकी लापरवाही से अटक सकता है। आज आपको कुछ लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
आज छोटी-छोटी बातों पर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। मन गलत कामों की ओर हो सकता है। अपनी चंचलता पर नियंत्रण रखें नहीं तो परेशानी होगी। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो पेट दर्द हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
इस राशि के लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। बहुत ज्यादा बाहर का खाना खाने से बचें। मन में कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। मेडिटेशन और योग करना आपके लिए सही रहेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं जिससे आपको परेशानी होगी। बिजनेस में कोई बड़ा अनुबंध हो सकता है। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। परिवार में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। पिता के सहयोग से नया वाहन खरीद सकते हैं।
बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है जिससे भविष्य में धन लाभ होगा। भारी मशीनरी का उपयोग सावधान से करें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
संतान के भविष्य को लेकर मन मे संशय बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पैरों से जुड़े रोग परेशान करेंगे। घर में किसी बात पर विवाद संभव है। बिजनेस में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी।
मानसिक तनाव की स्थिति आज बनी रहेगी। बिजनेस के लिए समय ठीक नहीं है। कोई महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करके हल्का महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
लाइफ पार्टनर से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत शुभ है, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे जो भविष्य में बहुत काम आएंगे।
किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुछ लोग आपसे पैसा उधार मांग सकते हैं। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें, यही आपके लिए अच्छा है। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। आपकी बातों से किसी का दिल दुख सकता है।
नए बिजनेस की शुरूआत की योजना बना सकते हैं। परिवार की जरूरतों पर पैसा खर्च करना पड़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।