Aaj Ka Panchang 20 January 2026: चंद्रमा-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Jan 20, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 20 January 2026

सार

20 January 2026 Ka Panchang: 20 जनवरी, मंगलवार को गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन चंद्रमा और राहु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानिए मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें राहुकाल का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा, जिसमें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। मंगलवार को सिद्धि, व्यातीपात, लुंब, उत्पात, सर्वार्थसिद्धि और द्विपुष्कर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
जनवरी अंत तक 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, केतु का नक्षत्र परिवर्तन कराएगा धन लाभ!

20 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार की रात चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थिति है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: क्या भारत में माना जाएगा फरवरी में होने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक?

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 19 मिनिट से शाम 04 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

20 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 6:01 PM
चन्द्रोदय - Jan 20 8:14 AM
चन्द्रास्त - Jan 20 7:34 PM

20 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (20 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:55 से 11:16 तक
सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक
दोपहर 12:16 से 12:59 तक
दोपहर 12:37 से 01:58 तक
दोपहर 03:19 से शाम 04:40 तक

20 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:55 AM – 11:16 AM
कुलिक - 12:37 PM – 1:58 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:18 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 05:15 PM – 06:54 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal (20 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों को इंटरव्यू में मिलेगा सफलता
Ketu Transit: केतु के असर से 3 राशियों का मुश्किल समय, होंगे कष्ट-नुकसान