
23 January 2026 Ka Rashifal: 23 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले को बिजनेस में नुकसान होगा, अपमान भी संभव है। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, संतान को उपलब्धि मिलेगी। मिथुन राशि वाले फायदेमंद डील करेंगे, किसी से विवाद संभव है। कर्क राशि वाले दूसरों के मामले में दखल न दें, कोई जरूरी काम अटक सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी, कोई अनहोनी घटना हो सकती है। सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। महिलाएं अपने सेहत का खास ध्यान रखें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपमानित होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य
इस राशि के लोगों का समय मनोरंजन में बीतेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी आध्यात्मिक गुरु से प्रभावित हो सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। लव लाइफ के लिए दिन शानदार रहेगा।
परिवार में किसी बात को लेकर अशांति का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को एक्सट्रा इनकम हो सकती है। बिजनेस में भी कोई फायेदमंद डील संभव है। ऑफिस में किसी से कहासुनी हो सकती है। आज आपका मन क्रिएटिव कामों में अधिक रहेगा।
आज आपको नौकरी में सभी की तारीफ मिलेगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर कोई काम अटक रहा है तो वह पूरा हो सकता है। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है।
जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है, अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज ऐसा न करें। पहले की गई मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। कुछ लोग आपका मजाक उड़ाने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी विषय पर लंबी बहस हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वर्क प्लेस पर किसी से मीठी नोक-झोंक हो सकती है।
आज आप अपने काम में बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन इसके बावजूद भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। आप अपनी क्षमता से अधिक किसी की मदद करने की कोशिश न करें नहीं तो स्वयं ही परेशानियों में घिर सकते हैं। दूसरों पर निर्भर न रहें।
आज का दिन आपके लिए बहुत ठीक नहीं रहेगा। कोई अपना ही व्यक्ति आपके साथ छल-कपट कर सकता है। राजनीति के कामों से दूर रहें, किसी की बुराई भी न करें। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। संतान से कष्ट संभव है।
आज आपकी मुलाकात किसी संत या महात्मा से हो सकती है जो आपको सही रास्ता दिखाएगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जितनी मेहनत आप करेंगे उतनी ही परिणाम मिलेगा। किसी से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में गेट दू गेदर का प्रोग्राम बन सकता है। आपको लोगों से सम्मान मिलेगा। साझेदारी के कामों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामलों में आपको पारदर्शिता रखना चाहिए।
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स मिलने की संभावना है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। समाज में आपका स्टेटस और अच्छा हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।