
Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसे महानंद नवमी भी कहते हैं। मंगलवार को मूसल, गद, सर्वार्थसिद्धि, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? नोट करें सही डेट
मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और पंचक एक ही दिन, कब बनेगा ये दुर्लभ संयोग, कैसा होगा असर?
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 22 मिनिट से शाम 04 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Jan 27 12:30 PM
चन्द्रास्त - Jan 28 2:30 AM
सुबह 09:56 से 11:17 तक
सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक
दोपहर 12:17 से 01:01 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:39 से 02:01 तक
दोपहर 03:22 से शाम 04:44 तक
यम गण्ड - 9:56 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:39 PM – 2:01 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:20 PM – 12:13 AM
वर्ज्यम् - 10:17 PM – 11:46 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।