Surya Grahan 2026: फरवरी 2026 में जिस दिन सूर्य ग्रहण होगा, उसी दिन से पंचक भी शुरू होगा। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। क्या इसका असर जनमानस पर होगा अथवा नहीं? इसे लेकर लोगों के मन में बहुत जिज्ञासा है।

Surya Grahan 2026 Date: सूर्य ग्रहण और पंचक, दोनों ही ज्योतिष से संबंधित हैं। इन दोनों का एक ही दिन होना एक दुर्लभ संयोग है। कईं दशकों में ऐसा एक बार होता है। यहां देखने वाली बात ये है कि क्या इन दोनों के एक ही दिन होने से जनमानस पर कोई असर होगा अथवा नहीं? ये घटना कब होगी, इसके बारे में जानने के लिए भी लोग उत्सुक हैं। आगे जानिए सूर्य ग्रहण और पंचक का दुर्लभ संयोग कब बनेगा?

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: आठवां अजूबा है जमीन के नीचे बना ये मंदिर, बनने में लगे 100 साल, वैज्ञानिक भी हैरान

कब होगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या रहेगी। मंगलवार को अमावस्या होने से ये भौमवती अमावस्या कहलाएगी। इस दिन सुबह 9 बजकर 30 मिनिट से पंचक शुरू होगा। चूंकि ये पंचक मंगलवार से शुरू होगा इसलिए ये अग्नि पंचक कहलाएगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू

क्या भारत में दिखेगा 17 फरवरी का सूर्य ग्रहण?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी प्रभाव जैसे सूतक आदि नहीं माने जाएं। यही कारण है कि इस दिन पंचक होने से भी कोई असर भारत पर नहीं होगा। इस दिन शुरू होने वाला पंचक सामान्य पंचक की तरह की फल देने वाला रहेगा।

कब से कब तक रहेगा अग्नि पंचक?

पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह 9 बजकर 30 मिनेट से पंचक शुरू होगा जो 21 फरवरी, शनिवार की रात 8 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। ये पांच दिन बहुत ही सावधानी वाले रहेंगे। इस दौरान अगर कोई शुभ कार्य करना चाहें तो इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।

कौन-से 5 काम न करें पंचक में?

1. पंचक में ज्वलनशील पदार्थ जैसे- लकड़ी, कोयला आदि एकत्रित न करें।
2. पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा न करें।
3. पंचक के दौरान घर की छत न बनवाएं।
4. पंचक में अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो उसके अंतिम संस्कार से पहले योग्य विद्वान से सलाह जरूर लें।
5. पंचक में चारपाई बनवाना शुभ नहीं होता, ये काम भी भूलकर न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।