Roza Sehri Iftar Time Today 12 March 2026: आज यानी गुरुवार को Ramadan 2026 का 22वां रोजा रखा जा रहा है। इस मौके पर जानिए लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद में आज 12 मार्च का सेहरी और इफ्तार का समय कितने बजे है? साथ ही 12 मार्च का सेहरी-इफ्तार टाइम भी नोट कर लें।
12 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान 2026 का पवित्र महीना पूरे देश में आस्था, इबादत के माहौल के साथ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार 12 मार्च 2026 को मुसलमान रमजान का 22वां रोजा रख रहे हैं। इस पाक महीने में मस्जिदों और घरों में नमाज, कुरआन की तिलावत, तरावीह और दुआओं का खास माहौल देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद (प्रयागराज) में भी रमजान की रौनक अपने चरम पर है। रोजेदार सुबह फज्र की अजान से पहले सेहरी (Sehri) करके रोजा शुरू करते हैं और पूरे दिन सब्र, इबादत और नेक कामों में समय बिताने के बाद मगरिब की अजान के साथ इफ्तार (Iftar) करते हैं। रमजान के दौरान सबसे जरूरी बात यह होती है कि सेहरी और इफ्तार का सही समय पता हो, क्योंकि यह समय हर शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार थोड़ा अलग होता है। ऐसे में रोजेदारों के लिए अपने शहर का सही टाइम जानना बेहद जरूरी होता है, ताकि रोजा सही तरीके से रखा और खोला जा सके। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली या इलाहाबाद (प्रयागराज) में रहते हैं, तो यहां जानें 12 मार्च और 13 मार्च 2026 को सेहरी और इफ्तार का सही समय, ताकि आप अपने रोजे की शुरुआत और इफ्तार सही वक्त पर कर सकें।
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 12 मार्च सेहरी- सुबह 05.01
- 12 मार्च इफ्तार- शाम 06.14
- 13 मार्च सेहरी- सुबह 05.00
- 13 मार्च इफ्तार- शाम 06.15
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार कितने बजे? मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत 5 शहरों की टाइमिंग
Sehri Iftar Time Today in Agra: आगरा में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 12 मार्च सेहरी- सुबह 05.13
- 12 मार्च इफ्तार- शाम 06.26
- 13 मार्च सेहरी- सुबह 05.12
- 13 मार्च इफ्तार- शाम 06.26
Sehri Iftar Time Today in Meerut: मेरठ में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 12 मार्च सेहरी- सुबह 05.13
- 12 मार्च इफ्तार- शाम 06.27
- 13 मार्च सेहरी- सुबह 05.12
- 13 मार्च इफ्तार- शाम 06.27
Sehri Iftar Time Today in Bareilly: बरेली में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 12 मार्च सेहरी- सुबह 05.07
- 12 मार्च इफ्तार- शाम 06.20
- 13 मार्च सेहरी- सुबह 05.06
- 13 मार्च इफ्तार- शाम 06.21
Sehri Iftar Time Today in Allahabad: इलाहाबाद (प्रयागराज) में आज सेहरी-इफ्तार का समय
- 12 मार्च सेहरी- सुबह 04.58
- 12 मार्च इफ्तार- शाम 06.11
- 13 मार्च सेहरी- सुबह 04.57
- 13 मार्च इफ्तार- शाम 06.11


