Kanya Pujan Shubh Muhurat 2026: हर साल आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान कन्या पूजन करने की परंपरा भी है। कन्या पूजन खास तिथि पर करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जों शारदीय नवरात्रि 2026 में कब करें कन्या पूजन…
Kanjak Puja 2026: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से शुरू हो चुका है जो 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोग कन्या पूजन भी करेंगे। कन्या पूजन किस तिथि पर करें और ये तिथि किस तारीख को है, इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कन्या पूजन की सही तिथि, तारीख और शुभ मुहूर्त की डिटेल…
कन्या पूजन के लिए सही तिथि कौन-सी है?
वैसे तो नवरात्रि में किसी भी दिन कन्या पूजन किया जा सकता है लेकिन परंपरा के अनुसार अष्टमी और नवमी तिथि इसके लिए सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। नवरात्रि की ये दोनों ही तिथियां बहुत ही खास मानी गई हैं। अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी और नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इन दोनों तिथियों पर लोग अपनी-अपनी कुलदेवी की पूजा भी करते हैं। हवन आदि के लिए भी ये तिथि श्रेष्ठ मानी गई है।
ये भी पढ़ें-
Dussehra 2026 Date: दशहरे पर कितने देर रहेगा विजय मुहूर्त? जानें विजयादशमी की सही डेट
शारदीय नवरात्रि 2026: महाष्टमी कब है?
साल 2026 में अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होकर 19 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। महाष्टमी की पूजा इसी दिन की जाएगी। कन्या पूजन के लिए ये तिथि बहुत ही श्रेष्ठ मानी गई है। अष्टमी तिथि पर की गई कन्या पूजन सभी तरह के सुख देने वाली मानी गई है। इस दिन कन्या पूजन के लिए मुहूर्त इस प्रकार हैं-
सुबह 09:20 से 10:46 तक
दोपहर 11:49 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:03 तक
ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2026: वो कौन-सी सब्जी है जिसे महिलाएं नहीं काटतीं, नवरात्रि में देते हैं इसकी बलि?
शारदीय नवरात्रि 2026: महानवमी कब है?
पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 19 अक्टूबर, सोमवार की सुबह 10 बजकर 52 मिनिट से 20 अक्टूबर, मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनिट तक रहेगी। अनेक स्थानों पर इसी दिन महानवमी का व्रत मनाया जाएगा। 19 अक्टूबर को देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। ये डेट भी कन्या पूजन के लिए बहुत शुभ है। इस दिन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
सुबह 09:20 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:03 तक
क्या 20 अक्टूबर को भी कर सकते हैं कन्या पूजन?
पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर, मंगलवार को सूर्योदय के समय नवमी तिथि रहेगी। उदया तिथि के अनुसार बहुत से स्थानों पर इस दिन भी नवमी तिथि मानी जाएगी। इसलिए ये दिन भी कन्या पूजन के लिए अच्छा है। इस दिन कन्या पूजा के मुहूर्त इस प्रकार हैं-
सुबह 09:20 से 10:46 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
दोपहर 11:48 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।






