Aaj Ka Rashifal (29 जनवरी 2026 का राशिफल): 3 राशि वाले खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी

Published : Jan 29, 2026, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal

सार

Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: 29 जनवरी, गुरुवार को चंद्रमा और गुरु मिलकर गजकेसरी नाम का राजयोग बनाएंगे। इंद्र, वैधृति, उत्पात, मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

29 January 2026 Ka Rashifal: 29 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले लोग रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं, पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। वृषभ राशि वाले को मनपसंद भोजन मिलेगा, ये क्वालिटी टाइम बिताएंगे। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, ये किसी को पैसा उधार न दें। कर्क राशि वाले युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या पूजा कर पाएंगे? जानें सूतक का समय

मेष राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कुछ कठिन निर्ण लेने पड़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। वर्क प्लेस पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपकी रूचि नई विषयों में अधिक रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Jaya Ekadashi 2026: कब करें जया एकादशी व्रत, 29 या 30 जनवरी? जानें पूजा विधि, मंत्र-मुहूर्त

वृषभ राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दोस्तों के साथ क्वालिटी टाईम बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। मनपसंद भोजन खाने को मिलेगा जिससे बहुत खुशी मिलेगी। कुछ लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं इसलिए सोच-समझकर बात करें।

मिथुन राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। स्टूडेंटस के लिए समय अनुकूल नहीं है। अनावश्यक खर्च करने से बचें, यही आपके लिए बेहतर है। किसी को पैसा उधार न दें।

कर्क राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है, ये एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आ सकता है। नई संपत्ति खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

किसी महत्वपूर्ण काम में परेशानी का अनुभव होगा। घर के लिए लग्जरी चीजों की खरीदी कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। विरोधी चाहकर भी आपको कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कन्या राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में ना चाहते हुए भी ओवरटाइम करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

तुला राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

गैरजरूरी खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको हर काम सोच-विचार कर करना होगा। बिजनेस में कुछ बड़े निर्णय आप ले सकते हैं। जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

किसी पुराने निवेश से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ संंबंधों में सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।

धनु राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पिता की सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर आप बहुत सजग रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

मकर राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर कोई परेशानी है तो उसका निवारण हो सकता है। काम को बोझ अधिक रहेगा।

कुंभ राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकीत है। आपकी लाइफ स्टाइल में काफी सुधार होगा। नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। संतान पर नजर रखें।

मीन राशिफल 29 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आपका रूचि धर्म-कर्म में अधिक रहेगी। लोग आपके काम और व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित फल मिलेगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Astrology Alert: इन 5 राशियों को पैसों के मामले में रहना होगा सावधान
Aaj Ka Panchang 28 January 2026: 5 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें तिथि, मुहूर्त और राहुकाल का समय