
Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01 बजकर 55 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। गुरुवार को इंद्र, वैधृति, उत्पात, मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन जया एकादशी का व्रत किया जाएगा, जिसे अजा और भीष्म एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या पूजा कर पाएंगे? जानें सूतक का समय
गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग इस दिन बनेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी आज, जानें पूजा विधि, मंत्र-मुहूर्त
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 01 मिनिट से 03 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:07 PM
चन्द्रोदय - Jan 29 2:22 PM
चन्द्रास्त - Jan 30 4:44 AM
सुबह 11:17 से 12:39 तक
दोपहर 12:39 से 02:01 तक
दोपहर 12:18 से 01:01 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:01 से 03:23 तक
यम गण्ड - 7:11 AM – 8:33 AM
कुलिक - 9:55 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:34 AM और 03:13 PM – 03:56 PM
वर्ज्यम् - 12:38 PM – 02:06 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।